{"_id":"639206ff8eb7a25818094ebe","slug":"after-marriage-bride-and-groom-reached-home-in-a-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचा दूल्हा, देखने वालों की जुटी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हेलिकॉप्टर से दुल्हन को लेकर घर पहुंचा दूल्हा, देखने वालों की जुटी भीड़
Thu, 08 Dec 2022 09:17 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:17 PM IST
सार
क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव में बुधवार को दूल्हा हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेकर गांव पहुंचा तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान गांव की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Prayagraj News : हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेकर घर आया दूल्हा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के कुंवरपट्टी गांव में बुधवार को दूल्हा हेलिकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेकर गांव पहुंचा तो देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान गांव की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद रहीं। विकास खंड उरूवा के कुंवरपट्टी गांव के भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला के भतीजे रोहन की शादी सोरांव के संजय पांडेय की बेटी भूमि के साथ बुधवार को हुई।
विज्ञापन
शादी का कार्यक्रम प्रयागराज के केपी ग्राउंड में रखा गया। रोहन अपनी शादी के लिए हेलिकॉप्टर से शाम के तीन बजे कुंवरपट्टी के सोना भवन से केपी ग्राउंड पहुंचे। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी दुल्हन को लेकर गांव आए। हेलिकॉप्टर से दूल्हे की बरात जाने और दुल्हन लेकर आना लोगों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा।
विज्ञापन