फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After killing the girlfriend, the dead body was hidden in the septic tank, plastered on top, this is how the s

Crime News: प्रेमिका की हत्या कर शव सेफ्टिक टैंक में छिपाया, उपर से चढ़वा दिया प्लास्टर, गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jun 2023 05:17 PM IST
सार

करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव के कुंजल वैश्य का पूरा निवासी राज केसर चौधरी (34) पिछले 24 मई की शाम से लापता थी। उसने घरवालों को बताया था कि आशीष कुमार गौतम निवासी मुंगारी के पास जा रही है। दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे।

विज्ञापन
After killing the girlfriend, the dead body was hidden in the septic tank, plastered on top, this is how the s
राज केसर चौधरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करछना थाने से महज दौ सौ मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर उसका शव सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। वहां बाद में प्लास्टर भी करा दिया। कातिल ही प्रेमिका की मां को थाने ले गया और उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। कॉल डिटेल से मामले का खुलासा हुआ। उधर, हत्या के चार दिन बाद प्रेमी ने अपनी शादी भी रचा ली। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव के कुंजल वैश्य का पूरा निवासी राज केसर चौधरी (34) पिछले 24 मई की शाम से लापता थी। उसने घरवालों को बताया था कि आशीष कुमार गौतम निवासी मुंगारी के पास जा रही है। दोनों एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। वह लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद था। इस पर उसकी मां और भाई अमित ने आशीष को फोन कर उसके बारे में पूछा तो उसने किसी भी जानकारी से साफ इन्कार कर दिया।

विज्ञापन

After killing the girlfriend, the dead body was hidden in the septic tank, plastered on top, this is how the s
युवती की हत्या के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

28 मई को जब आशीष की शादी बाराबंकी में हो गई तो राज केसर की मां गुलाबकली और भाइयों को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने फिर आशीष से पूछताछ की। लेकिन वह गुमराह करता रहा। पुलिस के मुताबिक वह खुद 30 मई को राज केसर की मां और भाई को साथ लेकर करछना थाने आया और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू की तो मोबाइल के सीडीआर से कुछ क्लू मिला। पुलिस ने सख्ती की तो आशीष ने राज की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डालने की बात कबूल ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस आशीष के बसरिया के नए प्लाॅट पर पहुंची और यहां बने सेप्टिक टैंक से राज केसर के शव को बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक आशीष ने सेप्टिक टैंक में शव के ऊपर मिट्टी और बालू डालने के साथ प्लास्टर भी करवा दिया था। राज के भाई कृष्णा का आरोप है कि आशीष ने बहन के पैसे से ही मकान बनवाया और बहन ने जब शादी का दबाव डाला तो हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed