फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After donating blood was away misconceptions

रक्तदान के बाद दूर हुई भ्रांतियां

Mon, 15 Jun 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 15 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
After donating blood was away misconceptions
रक्तदान शिविर में तमाम ऐसे रक्तदाता पहुंचे जो पहली बार रक्तदान करने आए थे। इनमें रक्तदान को लेकर काफी डर समाया हुआ था लेकिन रक्तदान के बाद मन का डर काफूर हो गया। रक्तदाता सृृष्टि, श्वेता सिंह, राहुल जायसवाल, तेज प्रकाश, रजनीश मिश्रा, अजय कुमार, श्वेता शुक्ला, अभिषेक गोस्वामी, सतीश सिंह, राजीव जैन, बृजेश कुमार यादव, ज्योति प्रकाश तिवारी, दयाशंकर पटेल, शशिकांत जैन, लेखी अग्रवाल, स्मृति, नीरज कुमार गुप्ता, स्वराज जायसवाल, अजय कुमार, राकेश कुमार आदि ने कहा, रक्तदान करके खुशी और संतोष मिला। इसे लेकर तमाम भ्रांतियां थीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


रक्तदान करने के लिए तमाम बहाने बनाने वालों से इतर रविवार के रक्तदान शिविर में पहुंची मम्फोर्डगंज निवासी दो सगी बहनें लोगों के लिए प्रेरणा बनीं। सृष्टि और श्वेता सिंह ने एक साथ रक्तदान कर अपना फर्ज निभाया। बाद में अमर उजाला से कहा, ऐसा करके खुशी हुई। रक्तदान के लिए अमर उजाला की ओर से की गई पहल और रक्तदान के प्रति जागरूकता सराहनीय है।
विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में दो दंपतियों ने रक्तदान कर अनूठी मिसाल पेश की। पेशे से बिल्डर नीरज अरोरा व उनकी पत्नी विम्मी अरोरा ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद विम्मी ने बताया कि रक्तदान करके उन्हें बेहद खुशी हुई। वहीं मनोज कुमार शुक्ला और श्वेता शुक्ला ने कहा, रक्तदान करने के साथ हमें संतोष मिला है। यह हमें आत्मिक संतुष्टि देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्तदान को लेकर युवतियों, महिलाओं ने गजब का जज्बा दिखाया। शिविर में विम्मी अरोरा, श्वेता शुक्ला, श्वेता सिंह, सृष्टि, प्रज्ञा, हिमानी, लेखी, संगीता आदि ने रक्तदान कर यह संदेश दिया कि महिलाएं भी सामाजिक सरोकारों की पूर्ति में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सभी ने अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का वायदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed