फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After collision the bike kept dragging after getting stuck in the car for 15 km.

प्रयागराज : टक्कर मारने के बाद 15 किमी तक कार में फंसकर घिसटती रही बाइक

Wed, 22 Feb 2023 08:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 08:54 PM IST
सार

लगभग 15 किलोमीटर तक चालक सड़क पर बाइक को घसीटते हुए भागता रहा। कई बाइक सवार उसे रोकने के लिए उसके पीछा भी कर रहे थे। यह देख लोगों ने जिगना पुलिस को जानकारी दी। जिगना थाने के उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय व कुछ ग्रामीणों ने भी वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया।

विज्ञापन
After collision the bike kept dragging after getting stuck in the car for 15 km.
Prayagraj News : बाइक को 15 किलोमीटर तक घसीटने वाली टाटा सूमो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के गोसीपुर गांव के सामने बुधवार दोपहर गैपुरा की तरह से आ रही एक तेज रफ्तार टाटा सूमो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दूर सड़क पर जा गिरा। बाइक सूमो के बोनट में फंस गई। इसके बाद चालक वहां से भागने के चक्कर में उसे 15 किलोमीटर तक बाइक घसीटता गया। सूचना पर दिघिया चौकी पुलिस ने सूमो को रोका। इस दौरान चालक मौके से भागने में कामयाब रहा।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत गोनौरा के शिवपुर मजरा निवासी सिपाही लाल बिंद (45) पेशे से राजमिस्त्री है। वह बुधवार को गोसीपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद के यहां कार्य कर रहे था। दोपहर में वह घर खाना खाने के बाद बाइक से काम पर जा रहा था। गोसीपुर में गैपुरा की तरफ से आ रही सूमो ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में सिपाही लाल बिंद सड़क पर काफी दूर जा गिरा। टक्कर लगने के बाद बाइक सूूमो के बोनट में फंस गई। वहां से भागने के चक्कर में चालक बोनट में फंसी बाइक लेकर भागने लगा।

विज्ञापन

लगभग 15 किलोमीटर तक चालक सड़क पर बाइक को घसीटते हुए भागता रहा। कई बाइक सवार उसे रोकने के लिए उसके पीछा भी कर रहे थे। यह देख लोगों ने जिगना पुलिस को जानकारी दी। जिगना थाने के उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय व कुछ ग्रामीणों ने भी वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। फिल्मी स्टंट की तरह कार के आगे बाइक सड़क पर घिसट रही थी, इसे देखकर लोग दंग रह गए। सूचना पर दिघिया पुलिस चौकी प्रभारी आशीष यादव ने किसी तरह कार रोकी। भीड़ का फायदा उठाकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को दिघिया चौकी पर ले गई। घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed