फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   After Chief Secretary's displeasure, case registered on devotee's complaint, sanitation vehicle hit

Prayagraj : मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद श्रद्धालु की शिकायत पर केस दर्ज, सफाई वाहन ने मार दी थी टक्कर

Sat, 01 Feb 2025 02:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Feb 2025 02:01 PM IST
सार

दिल्ली से संगम स्नान करने आए श्रद्धालु जितेंद्र चौहान को साफ-सफाई वाहन ने भारद्वाज चौराहे के पास टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। केस दर्ज करने में पुलिस ने टाल-मटोल किया तो पीड़ित ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन
After Chief Secretary's displeasure, case registered on devotee's complaint, sanitation vehicle hit
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली से संगम स्नान करने आए श्रद्धालु जितेंद्र चौहान को साफ-सफाई वाहन ने भारद्वाज चौराहे के पास टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया। केस दर्ज करने में पुलिस ने टाल-मटोल किया तो पीड़ित ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई।

विज्ञापन

इस पर मुख्य सचिव ने पुलिस से नाराजगी जताते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। नई दिल्ली विकास नगर के रहने वाले अविनाश कुमार अपने चार दोस्तों के साथ महाकुंभ में संगम स्नान के लिए 28 जनवरी को प्रयागराज आए थे। अगले दिन भरद्वाज रोड चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट के सफाई वाहन चालक ने अविनाश के दोस्त जितेंद्र चौहान को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

वह पुलिस की मदद से एसआरएन अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस से इसकी शिकायत करने पर उन्हें महाकुंभ मेले में अपनी शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया। ऐसे में सभी दोस्त काफी परेशान हो गए। इसी बीच महाकुंभ मेले में हुए हादसे के बाद एसआरएन में जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव मनोज कुमार से पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगा दी। उनके निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस जांच में चालक के पास न तो लाइसेंस मिला और न ही अन्य कागजात। बताया जा रहा है कि वाहन चालक नाबालिग था। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed