{"_id":"69da4e84af175eb80e0353ba","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-an-ac-mechanic-hanged-himself-he-had-been-lying-on-the-railway-tracks-a-day-ea-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : पत्नी से विवाद के बाद एसी मकैनिक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, एक दिन पहले रेल पटरी पर लेटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : पत्नी से विवाद के बाद एसी मकैनिक ने फंदे से लटक कर दे दी जान, एक दिन पहले रेल पटरी पर लेटा था
Sat, 11 Apr 2026 07:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:07 PM IST
सार
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा में शनिवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
अदालत का फैसला।
- फोटो : Social media
विस्तार
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा में शनिवार को एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले उसने रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी, लेकिन पिता ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया था। लेकिन देर रात घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला तो परिजनों में कोराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के झपिया लाल बिहारा निवासी फहीम खान (30) पुत्र नसीम खान एसी मैकेनिक था। परिवार में पत्नी गुलिस्ता और दो साल का बेटा जैन समेत अन्य सदस्य हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम को फहीमा का पत्नी गुलिस्ता से विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी अपने मायके कौशाम्बी में करारी के मझियांवा चली गई। पिता नसीम खान ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से नाराज फहीम खान घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर लेट गया था।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर उनके पिता नसीम मौके पर पहुंचे और समझाकर उन्हें घर वापस ले आए। इसके बाद रात करीब आठ बजे घर के कमरे में फहीम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर पूरामुफ्ती मनोज सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन