फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   African swine fever virus found in pigs, administration issued alert

प्रयागराज : सूअरो में मिले अफ्रिकन स्वाइन फीवर के वायरस, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Thu, 08 Sep 2022 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 12:13 AM IST
सार

डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि  यह वायरस सिर्फ सूअरों को संक्रमित करता है। इससे अन्य जानवरों तथा मनुष्य को किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि सूअरों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

विज्ञापन
African swine fever virus found in pigs, administration issued alert
सूअर - फोटो : social media

विस्तार

सूअरों में अफ्रिकन स्वाइन फीवर के वायरस मिले हैं। इस बाबत प्रशासन की ओर से एलर्ट जारी किया गया है। सुकर पालकों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। बाढ़ से पहले ही बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हो गई थी। यह सिलसिला बाढ़ के दौरान भी जारी रहा। इस बाबत रक्त, सीरम एवं बिसरा जांच के लिए मध्य प्रदेश भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में वायरस पाए जाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन



डीएम संजय कुमार खत्री का कहना है कि  यह वायरस सिर्फ सूअरों को संक्रमित करता है। इससे अन्य जानवरों तथा मनुष्य को किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने बताया कि सूअरों में इस बीमारी को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसके तहत सूअरों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनके बाजार नहीं लगेंगे। इनके मांस तथा अन्य उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगी। कई अन्य प्रतिबंधित भी लागू किए गए हैं।
विज्ञापन



सूअरों में बीमारी मिलने या मौत पर नोडल अधिकारी डॉ.डीके पांडेय के मोबाइल नंबर 9415973376, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नंबर 9415651562 तथा कंट्रोल रूम के नंबर 9415947185 पर सूचना दी जा सकती है। खुले में सूअरों के घूमने की सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 8303701028 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी किया हेल्पलाइन नंबर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। यदि किसी व्यक्ति में खासी, सांस फूलने आदि जैसे लक्षण दिखते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 0532-2640645 पर सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed