फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advocate murder case Main accused block chief arrested, absconding driver also caught,

अधिवक्ता हत्याकांड : मुख्य आरोपी ब्लॉक प्रमुख गिरफ्तार, फरार ड्राइवर भी पकड़ा गया, दोनों भेजे गए जेल

Mon, 09 Dec 2024 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Dec 2024 11:38 AM IST
सार

दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। 17 नवंबर को सलोरी निवासी अधिवक्ता की हत्या के बाद से ही अतुल फरार चल रहा था। उसके साथ ही उसके ड्राइवर अजय की भी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन
Advocate murder case Main accused block chief arrested, absconding driver also caught,
ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अधिवक्ता अखिलेश उर्फ गुड्डू शुक्ला की हत्या के मुख्य आरोपी बलिया के गड़वार ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह व उसके ड्राइवर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया और दोनों को जेल भी भेज दिया गया। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित था। 17 नवंबर को सलोरी निवासी अधिवक्ता की हत्या के बाद से ही अतुल फरार चल रहा था। उसके साथ ही उसके ड्राइवर अजय की भी तलाश की जा रही थी।

विज्ञापन


शनिवार को उसकी गिरफ्तारी न होने के विरोध में कई दिनों से आंदोलित अधिवक्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले मेयोहाल चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी की गई थी। इस पर पुलिस अफसरों ने तीन दिन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया था। उधर, उसकी तलाश में लगीं चार टीमों ने रविवार को शहर में दो स्थानों पर छापा मारा।
विज्ञापन


एक टीम ने बलिया में स्थित उसके संभावित ठिकाने पर छापा मारा। आखिरकार दोपहर बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल पहले भी हत्या के प्रयास में जा चुका है जेल

अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य हत्यारोपी गड़वार ब्लाॅक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। आरोप था कि ठेकेदारी के विवाद में उसने अपने साथियों संग मिलकर बलिया के सुखपुरा स्थित जिराबस्ती पेट्रोल पंप के पास युवक पर जानलेवा हमला किया था। 17 जनवरी 2022 को यह घटना हुई थी।

बलिया के दुबहड़ थाना के उदयपुरा निवासी नरेंद्र कुमार सिंह ने आरोप लगाया था कि ब्लॉक प्रमुख व उसके आठ अन्य साथियों व कुछ अज्ञात लोगों ने उसके बेटे हरीश सिंह पर जानलेवा हमला किया। असलहे की बट व हॉकी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पुलिस ने घटना वाली रात ही ब्लॉक प्रमुख समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बाद में चार्जशीट भी लगी थी।

मंत्री-सांसद संग भी नजदीकी, बताता है करीबी

बलिया के गड़वार ब्लॉक का प्रमुख मुख्य आरोपी अतुल बलिया ब्लॉक प्रमुख संघ का अध्यक्ष भी है। वह खुद को मंत्री-सांसद का करीबी भी बताता है। फेसबुक पर उसने एक मंत्री व सांसद संग भी अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। वह सीएमपी से छात्रसंघ अध्यक्ष पद का भी चुनाव लड़ चुका है। ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव उसने निर्विरोध जीता था। 2018 में उसने खुद पर फायरिंग का आरोप लगाते हुए जार्जटाउन में तीन लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्याकांड में चार पहले ही जा चुके हैं जेल

अतुल फरीदपुर पचखोरा थाना सुखपुरा जनपद बलिया का मूल निवासी है। जबकि, उसका वर्तमान पता रामपुर उदयभान थाना कोतवाली बलिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कराया था। इस प्रकरण में चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। इनमें बसंतपुर, बलिया निवासी आरोपी दुर्गेश सिंह के अलावा निखिल सिंह, प्रिंस सिंह व मनोज सिंह शामिल हैं। मामले में निखिल नामजद था, जबकि चार अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने विवेचना के दौरान चौथे अज्ञात आरोपी के रूप में अतुल को चिह्नित किया। साथ ही उसके ड्राइवर का भी नाम प्रकाश में आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed