फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   advocate idris murder case

हत्या के विरोध में दूसरे दिन भी नहीं चली कचहरी

Sat, 02 Nov 2019 12:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
advocate idris murder case
advocate idris murder case - फोटो : CITY DESK
वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, 20 लाख रुपये, जमीन का पट्टा देने की मांग
विज्ञापन

प्रयागराज। जिला न्यायालय के अधिवक्ता मो. इदरीस की हत्या के विरोध में कचहरी में दूसरे दिन भी वकीलों ने काम नहीं किया। सुबह दस बजे एक आम सभा बुलाकर घटना की निंदा की गई और अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई। आम सभा के बाद वकीलों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मृत अधिवक्ता की विधवा को 20 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने और एक बीघा जमीन का पट्टा उसके गांव सेहुड़ा बारा में देने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने वकीलों को आश्वासन दिया है कि नियमानुसार पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता अविलंब उपलब्ध कराई जा रही है। जमीन देने के लिए तहसील के अधिकारियों को हिदायत दे दी गई है वह कागजी खानापूर्ति के बाद जमीन अतिशीघ्र उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने और संचालन संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने किया। आम सभा और ज्ञापन देने में अधिवक्ता अखिलेश चंद्र शुक्ल, देवेंद्र नाथ मिश्र लारा, इंद्रेश कुमार मिश्र, अलीत अहमद, अनिल कुमार शुक्ल, और कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के अलावा पूर्व अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र, दिनेश श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, कोशलेश सिंह, राजेंद्र मिश्र रज्जू, लक्ष्मीकांत मिश्र, प्रमोद सिंह नीरज, देवेश शुक्ल, प्रकाश दुबे, बालगोविंद, रेवती रमण त्रिपाठी, संजय दुबे, गौरव त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed