{"_id":"61422bb36a08f250a0641018","slug":"advertisement-for-recruitment-of-1370-posts-in-polytechnic-released-maximum-238-posts-of-spokesperson-mechanical-engineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीटेक्निक में 1370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के सबसे अधिक 238 पद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीटेक्निक में 1370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण के सबसे अधिक 238 पद
Wed, 15 Sep 2021 10:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:51 PM IST
सार
यूपी लोकसेवा आयोग ने इस बार लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के पर होगा।
विज्ञापन
यूपीपीएससी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने बुधवार को प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2021 के तहत पॉलीटेक्निक संस्थानों में 1370 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। सबसे अधिक प्रवक्ता यांत्रिक अभियंत्रण पद पर सर्वाधिक 238 पद हैं, वहीं प्रवक्ता विद्युत अभियंत्रण के लिए 213 पद हैं। जबकि प्रधानाचार्य के 13 पद हैं। प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल), प्रवक्ता आर्कीटेक्चर, प्रवक्ता केमिकल रबर एंड प्लास्टिक के लिए मात्र एक-एक पद हैं। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है, जबकि ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।
यूपी लोकसेवा आयोग ने इस बार लिखित परीक्षा अनिवार्य कर दी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के योग के पर होगा। प्रवक्ता पद पर शैक्षिक अर्हता इस बार बीटेक में 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता कर दी गई है। जबकि इसके पहले यह 55 प्रतिशत थी। प्रधानाचार्य पद के वेतनमान में बढ़ोतरी हो गई है। पहले प्रधानाचार्य का ग्रेड पे 78800 था लेकिन अब वेतनमान 1,31, 000 हो गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का भी मौका मिलेगा लेकिन ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि से पहले एक ही बार मौका मिलेगा।