{"_id":"5ffa00978ebc3e2e2a0cda6a","slug":"admit-card-issued-for-subjects-other-than-hindi-city-desk-news-ald2962857125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी छोड़ बाकी विषयों के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी छोड़ बाकी विषयों के प्रवेश पत्र जारी
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) 17 जनवरी को आयोजित की जानी है। इसके लिए इविवि प्रशासन ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं, लेकिन इनमें हिंदी विषय के अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र शामिल नहीं है। हिंदी में सीटों को लेकर हुए विवाद का अभी निपटारा नहीं हुआ है। दो-तीन दिनों में यह तय कर लिया जाएगा कि क्रेट-2020 में हिंदी विषय का शामिल किया जाएगा या इस विषय की परीक्षा बाद में अलग से कराई जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट www.aupravesh2020.com पर अपलोड कर दिए गए हैं।
परीक्षा प्रयागराज के 14 केंद्रों में सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। क्रेट के माध्यम से इविवि और संघटक महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों में पीएचडी की कुल 625 सीटों पर प्रवेश होने हैं, जिनमें से 203 सीटें इविवि में विभिन्न पाठ्यक्रमों की हैं और बाकी सीटें कॉलेजों में हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन ने 28 जुलाई से आवेदन मांगे थे। आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर निर्धारित की गई थी। इस दौरान पीएचडी में प्रवेश के लिए 10013 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए और इनमें से 6561 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की।
इनमें से हिंदी विषय के अभ्यर्थियों को छोड़कर बाकी सभी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। हिंदी विषय में सीटों के विवाद का निपटारा अभी नहीं हुआ है। इस बारे में क्रेट कोऑर्डिनेटर प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि हिंदी में पीएचडी प्रवेश को लेकर विधिक सलाह मांगी गई है। उम्मीद है कि सोमवार तक कोई न कोई हल निकल आएगा। अगर क्रेट-2020 में हिंदी को शामिल किया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र तत्काल जारी कर दिए जाएंगे। इविवि प्रशासन अपने स्तर से तैयारी पूरी कर चुका है।