{"_id":"624c87b505fc2b0e7e52a880","slug":"admission-process-will-start-in-the-state-university-from-may-20-will-be-in-december-examination-of-odd-semesters","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि में 20 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, दिसंबर में होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि में 20 मई से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया, दिसंबर में होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा
Tue, 05 Apr 2022 11:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Admission
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड की तीसरी लहर के बाद प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने नए सत्र को पटरी पर लाने के लिए शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर के अनुसार राज्य विश्वविद्यालय में पंजीकरण एवं प्रवेश की प्रक्रिया इस वर्ष 20 मई से 31 जुलाई तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से पूरी कर ली जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी होने के बाद राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के तहत प्रवेश परीक्षा लेकर सेमेस्टर एवं वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम जारी करने तक का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। कैलेंडर में स्पष्ट कर दिया गया है कि विषम सेमेस्टर के शिक्षण कार्य की शुरुआत एक अगस्त 2022 से होगी। वहीं, नए प्रवेशित छात्रों के लिए प्रतिबोधात्मक कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) पांच से 10 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
संस्कृत सप्ताह पांच से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। संबद्ध महाविद्यालयों में 15 सितंबर तक छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क एवं अन्य शुल्क जमा किए जाएंगे। इसके अलावा हिंदी पखवाड़ा 14 से 29 सितंबर तक, दशहरा अवकाश पांच अक्तूबर और दीपावली अवकाश 24 अक्तूबर को होगा। स्नातक विषम सेमेस्टर (1, 3, 5 एवं 7) और परास्नातक विषम सेमेस्टर (1 एवं 3) की परीक्षाएं एक से 20 दिसंबर तक होंगी और 20 दिसंबर से तीन जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
वहीं, सम सेमेस्टर का शिक्षण कार्य चार जनवरी 2023 से शुरू होगा। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विचार मंथन का आयोजन 12 जनवरी 2023 को किया जाएगा। विभागीय संगोष्ठी, सम्मेलन, कार्यशाला, व्याख्यान का आयोजन 20 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाएगा।
इसके बाद एक से 20 मई तक स्नातक सम सेमेस्टर (2, 4, 6 एवं 8) और परास्नातक सम सेमेस्टर (2 एवं 4) की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 30 मई से 28 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 30 जून को परीक्षाफल की घोषणा की जाएगी।