फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in BFA will be done in Ivivi today

इविवि में आज होगा बीएफए में दाखिला

Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Admission in BFA will be done in Ivivi today
इविवि में आज बीएफए में होगा दाखिला
विज्ञापन

0 बुधवार को बीए ओबीसी वर्ग में 154 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए सत्र 2021-21 में दाखिले का क्रम जारी रहा। बुधवार को बीए में कुल 154 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। बृहस्पतिवार को बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) और बीए में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। प्रवेश प्रभारी की ओर से कटआफ जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ चैथम लाइन स्थित प्रवेश भवन पर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे के बीच पहुंचना है। काउंसिलिंग और दाखिले की प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी।
बीएफए प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि अनारक्षित वर्ग में 332.50, ओबीसी में 311, ईडब्ल्यूएस में 311.85, एससी में 285 अथवा अधिक अंक और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। वहीं, बीए प्रवेश को-आर्डिनेटर प्रो. एआर सिद्दीकी के मुताबिक एससी वर्ग में 138 अथवा अधिक अंक पाने वालों के अलावा शिक्षक और कर्मचारी कोटे के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आइआर सिद्दीकी ने बताया कि बुधवार को बीए में कुल 154 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। यह सभी ओबीसी वर्ग से आते हैं।
विज्ञापन

फोटो
526 वें दिन भी जारी रहा आंदोलन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रनेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में 526 वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। बुधवार को आंदोलन को समर्थन देने ‘शहीद सम्मान साइकिल यात्रा अहीर रेजीमेंट हक है हमारा साइकिल यात्रा’ के नेतृत्वकर्ता और इविवि के छात्र आकाश यादव पहुंचे। छात्रसंघ भवन आंदोलन कारियों ने उनका स्वागत किया गया। आकाश यादव ने कहा कि शहीदों की शहादत को नाजायज नहीं जाने दिया जाएगा शहीदों के सम्मान में सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे। इस दौरान धर्मराज विवेक, इंद्रजीत, प्रांजल, मुकेश, रामाशीष, हरिवंश, अभिषेक, युवराज, अंकुश, विकास, विशाल, राम बालक आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

परिसर में जातिगत भेदभाव फैलाने के मामले की हो जांच
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के पूर्व इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी ने इविवि के एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर परिसर में जातिगत भेदभाव फैलाने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। इसके अलावा उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और इविवि की चीफ रेक्टर आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव को ई-मेल के जरिए पत्र भेजा है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed