फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in B.Sc will start from tomorrow, first cutoff released, admission to BALLB from November 12

इलाहाबाद विवि : बीएससी में कल से शुरू होंगे प्रवेश, पहला कटऑफ जारी, बीएएलएलबी में प्रवेश 12 नवंबर से

Fri, 11 Nov 2022 11:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Nov 2022 11:01 PM IST
सार

पहले कटऑफ के तहत बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 647 या अधिक, बीएससी बायो में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 695 या अधिक और बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 342 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Admission in B.Sc will start from tomorrow, first cutoff released, admission to BALLB from November 12
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। विजयनगरम हॉल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीएससी में दाखिले की प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को पहला कटऑफ जारी कर दिया। इसके साथ ही शुक्रवार से बीए में प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। बीएससी में प्रवेश के लिए 13 नवंबर को सुबह 9.30 से 14 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डाक्यूमेंट अपलोडिंग, 14 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट और 14 नवंबर को शाम पांच बजे से 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन फीस जमा होगी।

विज्ञापन



पहले कटऑफ के तहत बीएससी मैथ्स में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 647 या अधिक, बीएससी बायो में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 695 या अधिक और बीएससी होम साइंस में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 342 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन



बीएससी में भी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां उपलब्ध लिंक CUET-UG/PG/Professional courses counselling 2022 पर क्लिक करना है या वेबसाइट www.ecounselling.in पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएएलएलबी में प्रवेश 12 नवंबर से
इविवि में बीएएलएलबी में दाखिले के लिए 12 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग में 603.1705, एससी वर्ग में 468.195154 एवं एसटी वर्ग में 354.076728 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन काउंसलिंग में शामिल हो सकेंगे। 


बीएड की बची सीटों पर प्रवेश 14 नवंबर को
केपी ट्रेनिंग कॉलेज में बीएड प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-23 में शेष सीटों पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 14 नवंबर को महाविद्यालय में आवश्यक अभिलेखों के साथ सुबह 11 से अपराह्न दो बजे के बीच उपस्थित हों। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट महाविद्यालय की वेबसाइट एवं सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed