फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in B.Com from Tuesday second cutoff for B.Sc released

Allahabad University : बीकॉम में प्रवेश मंगलवार से, बीएससी के लिए दूसरा कटआफ जारी

Mon, 14 Nov 2022 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 07:14 PM IST
सार

प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग 15 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से 16 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक, काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट 16 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक और फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 नवंबर को शाम पांच से 17 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन
Admission in B.Com from Tuesday second cutoff for B.Sc released
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में बीकॉम में दाखिले की खिड़की 15 नवंबर से खुल जाएगी। इसके लिए प्रवेश प्रकोष्ठ ने पहला कटऑफ जारी कर दिया है। वहीं, बीएससी में प्रवेश के लिए दूसरा कटऑफ जारी किया गया है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं डॉक्यूमेंट अपलोडिंग 15 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से 16 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक, काउंसलिंग एवं एलॉटमेंट 16 नवंबर को सुबह 11.30 से शाम पांच बजे तक और फीस जमा करने की प्रक्रिया 16 नवंबर को शाम पांच से 17 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगी।

विज्ञापन



अभ्यर्थियों को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां उपलब्ध लिंक CUET-UG/PG/Professional courses counselling 2022 पर क्लिक करना है या वेबसाइट www.ecounselling.in पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी है।
विज्ञापन



कटऑफ

बीकॉम- अनारक्षित 510.48, एससी 352, एसटी 167
बीएससी गणित- अनारक्षित 616
बीएससी बायो- अनारक्षित 661
बीएससी होमसाइंस- अनारक्षित 251

कर्मचारी पाल्य कोटा के सर्टिफिकेट 20 तक होंगे जमा
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएएलएलबी, बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएफए एवं बीपीए में प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षक/कर्मचारी पाल्य कोटा के तहत आवेदन किए हैं, उन्हें रजिस्ट्रार या कॉलेज के प्राचार्य की ओर से जारी सर्टिफिकेट 20 नवंबर तक प्रवेश भवन में जमा करने हैं। यह जानकारी एडमिशन-2022 के डायरेक्ट प्रो. आईआर सिद्दीकी ने दी है।

एडीसी में एलएलबी, एलएलएम प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) में एलएलबी एवं एलएलएम में प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। एलएलबी में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 140 या अधिक, एससी वर्ग में 104 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी और एलएलएम में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग में 158 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी 15 नवंबर को सुबह 10 से अपराह्न 12 बजे तक एडीसी के बेनीगंज स्थित परिसर में आवश्यक अभिलेखों के साथ संपर्क हों।

विज्ञापन

एसएस खन्ना में प्रवेश के लिए फॉर्म वितरण आज से
एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएएलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग फॉर्म का वितरण 15 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह के अनुसार अर्ह छात्राएं महाविद्यालय कार्यालय से सुबह 10 से अपराह्न तीन तक फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। फॉर्म लेकर जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed