फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Admission in AU and colleges: today in MEd, admission in BA from tomorrow

इविवि एवं कॉलेजों में प्रवेश : एमएड में आज, बीए में कल से प्रवेश

Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Admission in AU and colleges: today in MEd, admission in BA from tomorrow
एमएड में आज, बीए में कल से प्रवेश
विज्ञापन

इविवि में दाखिले के लिए जारी किए गए कटऑफ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमएड में चार जनवरी को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। एमएड में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग में 194 या अधिक अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग में 184 या अधिक अंक, अनुसूचित जाति वर्ग में 172 या अधिक अंक, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 144 या अधिक अंक और ईडब्ल्यूएस वर्ग में 184 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे शिक्षाशास्त्र विभाग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना है। इसके साथ ही बीए में पांच, छह एवं सात जनवरी को प्रवेश के लिए नए कटऑफ जारी किए गए हैं। बीए में प्रवेश के लिए पांच जनवरी को अनारक्षित वर्ग में 188 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस में 165.30 या अंक, छह जनवरी को ओबीसी वर्ग में 164.90 या अधिक अंक और सात जनवरी को एससी वर्ग में 133 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं कर्मचारी/शिक्षक पाल्य कोटा, उर्दू/फारसी/अरबी कोटा, कश्मीरी विस्थापित सभी छात्रों को प्रवेश भवन बुलाया गया है।
00
एमबीए में प्रवेश 12 को
- इविवि में एमबीए में 12 जनवरी को प्रवेश के लिए कटऑफ जारी किया गया है। अनारक्षित वर्ग में 234 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 214 या अधिक, एससी वर्ग में 176 या अधिक, एसटी वर्ग में 92 या अधिक, ईडब्ल्यूएस में 228 या अधिक, शिक्षक/कर्मचारी पाल्य कोटा में 199 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले और मेडिकल बोर्ड से संस्तुत सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे मोनिरबा के राजशेखर हॉल में संपर्क करने को कहा गया है।
विज्ञापन

00
कॉलेजों में प्रवेश
--------------
इलाहाबाद डिग्री कॉलेज- चार जनवरी को कीडगंज परिसर में बीकॉम (केवल छात्र) में 114 या अधिक अंक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीए (केवल छात्र) में 90 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 90 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित। जीरो रोड परिसर में बीकॉम (केवल छात्राएं) में 126 या अधिक अंक ओबीसी, 50 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित, बीए (केवल छात्राएं) में 80 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 75 या अधिक ईडब्ल्यूएस, 75 या अधिक ओबीसी, 70 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी एवं कश्मीर विस्थापित।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
सीएमपी डिग्री कॉलेज- चार जनवरी को बीए में 158 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी श्रेणी, बीसीए में एसटी की परिवर्तित सीटों के प्रति एससी वर्ग के सभी प्रवेशार्थी महाविद्यालय के कंप्यूटर अनुभाग में संपर्क करें।
0
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज- बीए में चार जनवरी को 70 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी एससी-एसटी, पांच जनवरी को 110 या अधिक अंक ओबीसी, छह जनवरी को 90 या अधिक अंक ओबीसी, सात जनवरी को 70 या अधिक अंक ओबीसी, 10 जनवरी को 90 या अधिक अंक सामान्य वर्ग।

0
श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय- चार जनवरी को बीए में 99 या अधिक अंक ओबीसी, 95 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 80 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीएससी मैथ्स में 82 या अधिक अंक एससी, 82 या अधिक अंक एसटी, बीएससी बायो में 88 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 51 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी, बीकॉम में 113 या अधिक अंक ओबीसी, 60 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी।
0
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज- चार जनवरी को बीएएलएलबी में 167 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग। अभ्यर्थियों का प्रवेश ऑनलाइन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed