इविवि में बीकॉम में प्रवेश के साथ आज से दाखिले की जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बुधवार से बीकॉम में प्रवेश के साथ दाखिले की जंग शुरू हो रही है। पहले दिन बीकॉम प्रवेश परीक्षा में सभी श्रेणियों में 191 अंक अथवा इससे अधिक अंक पाने वाले और अनुसूचित जनजाति (एसटी) में 102 अंक अथवा अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं रिपोर्ट करें। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को प्रवेश भवन पर नौ से 12 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश समिति के निदेशक की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि दाखिले के लिए रिपोर्टिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल प्रमाण पत्रों के साथ आधार कार्ड की मूल और फोटोकॉपी साथ लानी होगी।
प्रवेश के लिए जो दस्तावेज लाने होंगे
0 प्रवेश पत्र और स्कोर कार्ड की मूल और फोटोकॉपी
0 हाईस्कूल की अंक पत्र-प्रमाण पत्र की मूल और फोटोकॉपी
0 इंटरमीडिएट की अंक पत्र-प्रमाण पत्र की मूल और फोटोकॉपी
0 ट्रांसफर सर्टिफिकेट अथवा माइग्रेशन सर्टिफिकेट की मूल कॉपी
0 जाति प्रमाण पत्र मूल और फोटोकॉपी
0 एक पास हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
0 आधार कार्ड मूल और फोटोकॉपी
प्रवेश कार्यक्रम
19 जून के प्रवेश
श्रेणी कटऑफ मार्क
सभी श्रेणी 191 अंक और उससे अधिक
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 102 अंक और उससे अधिक
20 जून के प्रवेश
श्रेणी कटऑफ मार्क
अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) 174 अंक और उससे अधिक
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 90 अंक और उससे अधिक
21 जून के प्रवेश
श्रेणी कटऑफ मार्क
सभी श्रेणी 189 अंक और उससे अधिक
अनुसूचित जाति (एससी) 150 अंक और उससे अधिक
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 86 अंक और उससे अधिक
स्वैप मशीन से जमा कर सकेंगे फीस
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र-छत्राओं की सुविधा के लिए प्रवेश समिति की ओर से पहली बार स्वैप मशीन से शुल्क जमा करने की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए विवि की ओर से प्रवेश भवन पर चार स्वैप मशीन लगाई गई हैं। यहां प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के अभिभावक डेविड कार्ड के जरिए अपना शुल्क जमा कर पाएंगे। नई व्यवस्था से अभिभावकों को प्रवेश भवन पर कैश ले जाने की परेशानी नहीं होगी।