फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADG Zone Sujit Pandey visited Central Jail naini

कैदी की मौत के मामले की जांच को जेल पहुंचे एडीजी जोन

Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
ADG Zone Sujit Pandey visited Central Jail naini
2013 में संदिग्ध हालत में हुई थी मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दाखिल की थी याचिका
नैनी। पिछले साल जेल के अंदर संदिग्ध हालत में मृत हुए कैदी राजू बोदर के प्रकरण की जांच करने शुक्रवार को एडीजी जोन प्रयागराज सुजीत पांडेय केंद्रीय कारागार नैनी पहुंचे। हालांकि जब एडीजी जोन पहुंचे तो जेल में हड़ंकप मच गया कि छापा पडने वाला है लेकिन बाद में स्थिति स्पष्ट हुई तो सभी ने राहत की सांस ली।
एडीजी ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक के साथ बैरक और जेल अस्पताल का रजिस्टर देखा। जेल अस्पताल में घटना के वक्त नोट की गई राजू बोदर की स्थिति को भी चेक किया। वर्ष 2013 में नैनी सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता के रूप में बंद राजू बोदर की अचानक तबियत खराब हो गई थी। उसे पहले जेल अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी उसी दिन मौत हो गई थी। इस प्रकरण में घरवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी। जिसमें हाईकोर्ट ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करके जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

उसी प्रकरण में शुक्रवार को एडीजी जोन प्रयागराज सुजीत पांडेय नैनी सेंट्रल जेल में जांच पड़ताल करने पहुंचे। शाम को करीब छह बजे जेल पहुंचे एडीजी जोन जेल के अंदर करीब एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह से लेकर उस वक्त जेल में रहे अन्य जेल कर्मचारियों एवं नंबरदारों से पूछताछ की। जेल अस्पताल में जाकर मृत कैदी के का मेडिकल रिपोर्ट चेक की और आवश्यक पूछताछ करके चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजू बोदर की वर्ष 2013 में मौत हो गई थी। इस प्रकरण में हाईकोर्ट में रिट हो गई थी। उसी प्रकरण की जांच करने एडीजी जोन प्रयागराज सेंट्रल जेल नैनी आए थे।
-वीआर वर्मा डीआईजी कारागार, प्रयागराज परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed