फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ADG became the messiah for a female soldier, became unconscious while on duty

महिला सिपाही लिए मसीहा बने एडीजी, ड्यूटी के दौरान हो गई थी बेहोश

Sun, 29 Mar 2020 10:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Mar 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
ADG became the messiah for a female soldier, became unconscious while on duty
prayagraj news - फोटो : prayagraj
अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही महिला सिपाही पूनम देवी के लिए एडीजी मसीहा बन गए। उन्होंने न सिर्फ अस्पताल पहुंचकर उसका हालचाल लिया बल्कि उसे 1,00000 का चेक भी दिया। एडीजी के इस कदम की शनिवार को हर तरफ चर्चा रही। 
विज्ञापन


महिला सिपाही पूनम देवी वर्तमान में शहर के खुल्दाबाद थाने में तैनात हैं। पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालत में सुधार होने के बजाय लगातार उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और पूनम को निजी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराना पड़ा।
विज्ञापन


जिसके बाद उनका ऑपरेशन कराना पड़ा, जिसमें लाखों रुपए का खर्च आया। शनिवार को महिला सिपाही ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट कर उच्चाधिकारियों से मदद की गुहार लगाई जिसमें कहा कि आईसीयू का प्रतिदिन का खर्चा दस हजार रुपये है, उसके पास इतने पैसा नहीं है कि वह अपना इलाज करा सके। एक्सीडेंट में घायल होने के कारण पति चलने फिरने फिरने में भी असमर्थ हैं। घर में 3 साल के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाही की इस पोस्ट की जानकारी मिलने के बाद एडीजी प्रेम प्रकाश तुरंत अस्पताल पहुंचे। इसके बाद न सिर्फ उन्होंने महिला सिपाही का हालचाल जाना, बल्कि उसे मदद के लिए ¹100000 का चेक भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed