आदर्श हत्याकांड: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद वीडियो बना लेने पर चाची ने ही की थी भतीजे की हत्या
- छह महीने के बाद आदर्श हत्याकांड का खुलासा, चाची गिरफ्तार
- आदर्श की सिर कूंचकर कर दी गई थी हत्या, महीने भर बाद मुख्य आरोपी की भी सड़क हादसे में हो गई थी मौत, सहयोगी भी पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊआइमा। कटभर प्रमेजपुर गांव में छह महीने पहले हुए आदर्श हत्याकांड का खुलासा शुक्रवार को हो गया। आदर्श की हत्या में उसकी चाची को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला का एक सहयोगी भी पकड़ा गया जिसके पास से आदर्श का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आदर्श ने अपनी चाची को खेत में एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने वीडियो भी बना लिया था। इसी के बाद चाची और उसके सहयोगी ने आदर्श की हत्या कर मोबाइल ले लिया था। पुलिस के मुताबिक आदर्श की चाची का सहयोगी रहे मुख्य आरोपी की बाद में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
कटघर प्रमेजपुर गांव में 15 जनवरी को एक घर में पूजा कार्यक्रम हो रहा था। उसी रात घर के सदस्य आदर्श की खेत में सिर कूंचकर हत्या कर दी गई थी। किसी को कुछ समझ नहीं आया था कि नाबालिग आदर्श की हत्या किसने और क्यों की। परिवार के लोगों से जिससे भी रंजिश थी, सबको पकड़कर पूछताछ की गई लेकिन मामला खुला नहीं। हत्या के बाद आदर्श का मोबाइल भी गायब था। पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगा रखा था। कुछ दिन पहले आदर्श का मोबाइल एक्टिव हुआ लेकिन लोकेशन मुंबई की थी। पुलिस ने जांच फिर शुरू की। मुंबई से एक किशोर के पास से मोबाइल बरामद हुआ।
किशोर को यहां लाया गया। उसी से पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि आदर्श ने अपनी चाची को रात में एक व्यक्ति के साथ देखा तो उसका वीडियो बना लिया था। चाची और उसके सहयोगी ने मोबाइल छीन कर आदर्श की हत्या कर दी। बाद में वीडियो डिलीट कर सहयोगी ने वह मोबाइल अपने रिश्तेदार किशोर को दे दिया था।
घटना के महीने भर बाद मुख्य आरोपी की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद भी कई महीने तक किशोर ने मोबाइल नहीं चलाया था। कुछ दिन पहले ही उसने मोबाइल ऑन किया और पकड़ा गया। उसके बयान के आधार पर आदर्श की चाची को भी गिरफ्तार कर लिया।
आदर्श की हत्या उसकी चाची और उसके सहयोगी ने की थी। आदर्श ने दोनों को साथ में देख लिया था। इसके बाद दोनों ने मोबाइल छीनकर आदर्श को मार दिया। मोबाइल बरामद हो गया है। महिला और मोबाइल छिपाने वाले किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार।