{"_id":"5db49ec08ebc3e01536a1202","slug":"ad-secondary-has-filed-a-report-in-the-case-of-fake-recruitment-allahabad-news-ald2586149135","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नियुक्ति के मामले में एडी माध्यमिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी नियुक्ति के मामले में एडी माध्यमिक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Sun, 27 Oct 2019 01:00 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : फाइल फोटो
फर्जी हस्ताक्षर कर माध्यमिक शिक्षा विभाग में 15 पदों पर फर्जी नियुक्ति जारी करने के मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडी माध्यमिक शिक्षा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
एडी माध्यमिक रमेश की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उनके व्हाट्सप पर पिछले दिनों 17.12.2018 का एक फर्जी नियुक्ति पत्र आया। जिसमें उनके फर्जी हस्ताक्षर से परिचारक ,वाहन चालक ,कनिष्ठ सहायक एवं लेखाकार के पद पर कुल 15 व्यक्तियों की नियुक्तियां दर्शाई गई थीं।
विज्ञापन
जबकि यह विज्ञप्ति न तो कार्यालय शिक्षा निदेशक की ओर से जारी हुई और न ही जारी करने वाले अधिकारी कार्यरत ही थे। खास बात यह भी है कि विज्ञप्ति जिस अनुभाग से संबंधित बताई जा रही है उस नाम का कोई अनुभाग शिक्षा निदेशालय में नहीं है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन