फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Actress Himani Shivpuri said: Success comes with time, it is important to continue the struggle...

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा : समय के साथ मिलती है कामयाबी, संघर्ष जारी रखना जरूरी

Sat, 18 May 2024 11:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 May 2024 11:37 AM IST
सार

नाटकों के डिजिटल मंचन को लेकर आश्वस्त शिवानी बोलीं, डिजिटल माध्यम से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचती है। डिजिटल युग में नए कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए काफी अच्छा मौका है। मैंने भी दो डिजिटल नाटकों में काम किया है।

विज्ञापन
Actress Himani Shivpuri said: Success comes with time, it is important to continue the struggle...
हिमानी शिवपुरी, अभिनेत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जानी मानी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी का कहना है, समय के साथ कलाकारों को कामयाबी मिलती है। शुरुआत में सभी को संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन समय के साथ सबकुछ सही होता चला जाता है। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के न्योते पर थिएटर वर्कशाप में शिरकत करने आईं हिमानी शिवपुरी ने अमर उजाला से खास मुलाकात में रंगमंच सहित फिल्म व धारावाहिकों पर चर्चा के साथ ही कलाकारों को कामयाबी के लिए नसीहत भी दी।

विज्ञापन

कहा, कोई भी नाटक या फिल्म खराब नहीं होती, बस ऐसी फिल्में या नाटक तैयार होने चाहिए, जिसे घरवालों के साथ बैठकर देखा जा सके। फिल्म इंडस्ट्री काफी बड़ी है। यदि कलाकार में कुछ करने की क्षमता है, तो उम्मीद है कि कहीं न कहीं बेहतर जगह जरूर मिलेगी। मैंने 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। इस दौरान अपने दौर के तकरीबन हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिला और उम्मीद है आगे भी मिलता रहेगा। जहां तक अभिनय और भूमिका की बात है तो 20 बरस की उम्र में एक नाटक में 60 बरस की अम्मा की भूमिका मिली, लेकिन अम्मा की भूमिका में अभिनय करके बहुत खुशी मिली थी।

विज्ञापन

नाटकों के डिजिटल मंचन को लेकर आश्वस्त शिवानी बोलीं, डिजिटल माध्यम से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचती है। डिजिटल युग में नए कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए काफी अच्छा मौका है।










मैंने भी दो डिजिटल नाटकों में काम किया है। अमिताभ के शहर प्रयागराज आकर बेहद खुश दिखीं शिवानी ने संगम स्नान के बाद लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन करके विश्व कल्याण की कामना की। बोलीं, पहले भी कई बार नाटकों की शूटिंग के दौरान यहां आना हुआ। मौका लगा तो फिर प्रयागराज आऊंगी।

परिवार में पिता से मिला प्रोत्साहन

शुरुआत से ही रंगमंच से नाता जोड़ने वालीं शिवानी को परिवार में पिता से ही प्रोत्साहन मिला। फिर तो धारावाहिकों, फिल्मों से भी जुड़ने के मौके मिलते गए। फिलहाल सीरियल हप्पू की उलटन-पलटन में कटोरी अम्मा का अभिनय कर रही हैं। अगले महीने जीना इसी का नाम है नाटक, फिर जुलाई व अगस्त में एक वेब सीरीज भी आएगी। मौजूदा समय में बेटा भी कई वेब सीरीज में काम कर रहा है। जल्द ही बड़े पर्दे पर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed