{"_id":"63fbbd458a59677a130383f6","slug":"actor-mukesh-khanna-reached-prayagraj-will-join-the-padyatra-today-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे प्रयागराज, पदयात्रा में आज होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : अभिनेता मुकेश खन्ना पहुंचे प्रयागराज, पदयात्रा में आज होंगे शामिल
Mon, 27 Feb 2023 01:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:42 AM IST
सार
महाभारत सीरियल के भीष्म पितामह अभिनेता मुकेश खन्ना रविवार को प्रयागराज पहुंचे। वह गोपाल सिंह के नेतृत्व में अमर शहीदों की याद में संग्राम फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आनंद भवन से शुरू होने वाले जय हिंद अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : फिल्म अभिनेता मुकेश खन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाभारत सीरियल के भीष्म पितामह अभिनेता मुकेश खन्ना रविवार को प्रयागराज पहुंचे। वह गोपाल सिंह के नेतृत्व में अमर शहीदों की याद में संग्राम फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आनंद भवन से शुरू होने वाले जय हिंद अभियान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर उनकी स्मृति में यह पदयात्रा निकाली जाएगी। आनंद भवन से पदयात्रा प्रारंभ होगी और मनमोहन पार्क , कटरा होते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित आजाद प्रतिमा पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
अभिनेता मुकेश खन्ना के मार्गदर्शन एवं गोपाल सिंह के नेतृत्व में अमर शहीदों के सम्मान के लिए संग्राम फाउंडेशन की ओर से जय हिंद अभियान के तहत विगत वर्षों की भांति इस बार भी सोमवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित आजाद के शहादत स्थल पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन के तहत सबसे पहले आनंद भवन से पदयात्रा निकाली जाएगी, जोकि मनमोहन पार्क, कटरा होते हुए शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर समाप्त होगी।
विज्ञापन
इसके बाद दोपहर 12 बजे से विज्ञान परिषद सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के युवाओं को चंद्रशेखर आजाद से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से अभिनेता मुकेश खन्ना, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल, शहीद मंगल पांडेय के प्रपौत्र रघुनाथ पांडेय, शहीद अशफाक उल्ला खान के पौत्र आफाक उल्ला खान शामिल होंगे।