फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Action taken at 48 places, theft of Rs 1.76 crore caught

प्रयागराज : 48 स्थानों पर हुई कार्रवाई, 1.76 करोड़ की पकड़ी गई चोरी

Sat, 10 Dec 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 11:09 PM IST
सार

वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा प्रयागराज मंडल के सभी चारों जिलों के 48 स्थानों पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान 1.76 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन
Action taken at 48 places, theft of Rs 1.76 crore caught
Prayagraj News :जीएसटी के छापे के विरोध में कमिश्नर को ज्ञापन देते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान विभागीय टीम द्वारा प्रयागराज मंडल के सभी चारों जिलों के 48 स्थानों पर कार्रवाई हुई। कार्रवाई के दौरान 1.76 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई।

विज्ञापन



एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार, ग्रेड टू हरिराम चौरसिया, ज्वाइंट सेक्रेटरी एसआईबी मोनू त्रिपाठी, रामकुमार के चारों जिलों में चली कार्रवाई का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रयागराज में सात, कौशाम्बी में नौ, प्रतापगढ़ में 13 और फतेहपुर में 19 स्थानों पर छापा मारा गया। प्रयागराज में बहादुरगंज, जीरो रोड के साथ मऊआइमा के आसपास विभागीय टीम ने जांच की। 
विज्ञापन



दिन भर तमाम स्थानों पर चली कार्रवाई के बाद एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू ने बताया कि कार्रवाई सिर्फ उन लोगों के खिलाफ हो रही है, जो कर चोरी कर रहे हैं। अफसरों द्वारा व्यापारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वह अपनी फर्म के साथ ही अपना जीएसटी नंबर जरूर लिखे। किसी भी व्यापारी को डरने की आवश्यकता नहीं है। जांच केवल उन व्यापारियों की हो रही है जो विभाग सेे पंजीयन नहीं है और कर चोरी कर रहे हैं। उनके संबंध में अपवंचन में संलिप्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। जांच पूर्ण रूप से इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर आधारित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई का विरोध, कई जगह बंद की गईं दुकानें 

वाणिज्य कर विभाग द्वारा सोमवार पांच दिसंबर से की जा रही कार्रवाई का व्यापारी विरोध करने लगे हैं। शनिवार को विभाग द्वारा कई स्थानों पर कार्रवाई की गई। इससे व्यापारी खासे नाराज हुए। चक, बहादुरगंज में कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए व्यापारियों ने कहा कि या तो उन्हें व्यापार करने दिया जाए, अन्यथा वे अपनी दुकान बंद कर देंगे। इस बीच शहर के कई स्थानों पर कार्रवाई के विरोध और छापे की दहशत के कारण दुकानदारों ने शटर गिरा दिए।

चक  और बहादुरगंज में चली कार्रवाई के दौरान व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो प्रयागराज जिला, महानगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश केसरवानी आदि व्यापारी पहुंच गए। वहां विभाग के असिस्टेेंट कमिश्नर अखिलेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर जय सिंह आदि अफसरों से बातचीत में साफ हुआ कि जिन दुकानदारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके यहां ही कार्रवाई की जा रही है।


वहां कई दुकानदारों ने बताया कि आधार लिंक न होने की वजह से उनका पंजीयन नहीं हो सका है। बाद में अफसरों ने प्रतिष्ठान में स्टॉक आदि चेक किया और लौट गए। व्यापार मंडल के संरक्षक राजीव कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, बाद में प्रयागराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी, राजकुमार केसरवानी, मुसाब खान, आनंद जी टंडन आदि ने घूम-घूम  कर व्यापारियों से कहा कि वह अपनी दुकान बंद न करें ।

कमिश्नर से मुलाकात कर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
जीएसटी की छापामारी को लेकर व्यापारियों ने आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। विभागीय कार्रवाई के विरोध में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन प्रदीप कुमार से मिला। इस दौरान व्यापारियों को एडिशनल कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि विभाग में पंजीयन न कराने वाले लोगों के यहां ही कार्रवाई की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल में  कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल,  मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय गुप्ता, आलोक अग्रवाल, विभु अग्रवाल, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। 

दुकानें बंद करने की चेतावनी
उत्तर प्रदेश व्यापारी एकता समिति की बैठक महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल के निवास पर शनिवार को हुई। बैठक में वाणिज्य कर विभाग के छापे का विरोध किया गया। प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे व्यापारी खासे भयभीत हैं। अगर इसी तरह व्यापारियों का उत्पीड़न जारी रहा तो वह अपने प्रतिष्ठान बंद कर देंगे। इस अवसर पर ओंकार पटेल, आरती केसरवानी, बृजेश निषाद, विशाल अग्रहरि, यूसुफ अंसारी, जीतू सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed