फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acting Registrar of SHUATS C John Wesley resigns

Prayagraj: वेतन नहीं मिलने पर शुआट्स में शिक्षकों ने की तालाबंदी, कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने दिया इस्तीफा

Thu, 07 Dec 2023 08:31 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 07 Dec 2023 08:31 AM IST
सार

शुआट्स सोसायटी से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों में बकाया वेतन को लेकर काफी नाराजगी है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान लैब इंचार्ज मून डेविस सैमुअल ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

विज्ञापन
Acting Registrar of SHUATS C John Wesley resigns
Prayagraj News : shuats - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षक और कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फिर फूट गया। शिक्षकों-कर्मचारियों ने विभागों सहित रजिस्ट्रार और कुलपति कार्यालय में तालाबंदी कर परिसर में जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वेतन को लेकर अक्तूबर से कर्मचारी और शिक्षक आंदोलनरत हैं। विवि प्रबंधन और जिला प्रशासन से कई चक्रों में वार्ता भी हो चुकी है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

विज्ञापन


कर्मचारी सेवा विस्तार के तरत विवि में कार्यरत कर्मचारियों को हटाने, बकाया वेतन व वित्तीय अनिययमिता की जांच को लेकर देर शाम तक सभी विवि के गेस्ट हाउस में अनशन पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों को भी निकलने नहीं दिया। विरोध को देखते हुए विवि में नैनी पुलिस भी मौजूद रही। इसी बीच कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. सी जॉन वेसली ने कार्यवाहक कुलपति को इस्तीफा भेज दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के नेतृत्व में बीते दिनों शुआट्स सोसायटी से जुड़े शिक्षक व कर्मचारियों की विवि प्रबंधन से वार्ता हुुई थी। कार्यवाहक रजिस्ट्रार ने सभी नौ दिसंबर तक तीन माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था। इस पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई थी। विवि प्रशासन ने कहा था कि छात्रों की सेमेस्टर फीस से मिलने वाले पैसे से वेतन दिया जाएगा। फीस जमा करने के बाद भी वेतन नहीं दिया गया। साथ ही बिना वेतन दिए छह दिसंबर से परीक्षा कराने की घोषणा कर दी गई। इसकी जानकारी पर शिक्षक और कर्मचारियों ने परीक्षा कराने में असमर्थता व्यक्त करते हुए बुधवार को विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों पर ताला लगा दिया। साथ ही घूम-घूम कर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का तेवर देखकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने परीक्षा का समय 11 दिसंबर कर दिया। साथ ही अगले सेमेस्टर की फीस को 15 दिसंबर तक जमा करने का नोटिस जारी कर दिया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी बकाया वेतन देने, सेवा विस्तार के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटाने, विवि के वित्तीय मामलों में अनियमितता की जांच कराने की मांग करने लगे।

कर्मचारियों को विरोध देखते हुए कार्यवाहक रजिस्ट्रार डॉ. सी जॉन वेसली ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कार्यवाहक कुलपति डॉ. रेनू प्रसाद को अपना इस्तीफा मेल किया है। कार्यवाहक रजिस्ट्रार के इस्तीफे के बाद कार्यवाहक प्रति कुलपति प्रशासन डॉ. विश्वस्वरूप मेहरा कमचारियों से देर शाम तक वार्ता करते रहे, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला।

लैब इंचार्ज ने किया आत्मदाह करने का प्रयास
शुआट्स सोसायटी से जुड़े कर्मचारियों और शिक्षकों में बकाया वेतन को लेकर काफी नाराजगी है। बुधवार को प्रदर्शन के दौरान लैब इंचार्ज मून डेविस सैमुअल ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। वहीं कर्मचारियों ने पुलिस पर विवि प्रशासन का साथ देने का आरोप लगाया।

किसने स्वीकारा इस्तीफा
बुधवार को शुआट्स सोसायटी के कर्मचारियों और शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन के दौरान कार्यवाहक कुलपति डॉ. सी जॉन वेसली ने कार्यवाहक कुलपति डॉ. रेनू प्रसाद को इस्तीफा मेल किया। इस पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी भड़क गए। उनका कहना था कि विवि में कार्यवाहक कुलपति मौजूद ही नहीं हैं तो ऐसे में उनका इस्तीफा किसने स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed