फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused Vishal and mother-son questioned face-to-face 10 hours, police entangled in contradictory statement

पत्रकार हत्याकांड: हत्यारोपी विशाल और मां-बेटे को आमने-सामने कर 10 घंटे पूछताछ, विरोधाभासी बयान में उलझी पुलिस

Mon, 27 Oct 2025 03:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 03:12 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे एलएन सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी साहिल और उसकी मां विजेता की भूमिका का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन
Accused Vishal and mother-son questioned face-to-face 10 hours, police entangled in contradictory statement
पत्रकार एलएन सिंह की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे एलएन सिंह उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस चार दिन बाद भी साहिल और उसकी मां विजेता की भूमिका का पता नहीं लगा सकी है। हालांकि, जेल जाने से पहले सिविल लाइंस थाने में आरोपी विशाल और मां-बेटे को करीब 10 घंटे तक आमने-सामने बिठाकर पुलिस ने पूछताछ की। इस दाैरान साहिल की मां ने कहा कि विशाल ने पप्पू को कब चाकू मारा है, उसे कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित हर्ष होटल के पास बृहस्पतिवार की रात पप्पू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के तीन घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला था कि पप्पू के दोस्त बबलू की पत्नी विजेता अपने बेटे साहिल को विशाल के संग नशा करने से रोकती थी। इसी विवाद में पप्पू की हत्या की गई। मामले में मां-बेटे की भी भूमिका संदेह के घेरे में हैं। इसकी वजह जानने के लिए तीनों को सिविल लाइंस थाने में आमने-सामने बिठाकर लंबी पूछताछ की गई। पुलिस अफसरों ने बताया कि बार-बार बयान बदलने की वजह से हत्या के मामले की कड़ी नहीं जुड़ पा रही है। आशंका है कि जांच के दाैरान मामले में कुछ और भी खुलासा हो सकता है। इससे पहले पुलिस शनिवार को आरोपी विशाल को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन

आमने-सामने पूछे गए कुछ सवाल
  • पुलिस: पप्पू को क्यों मारा है?
  • विशाल: उसने मुझे सिर पर डंडे से मारा था, इसलिए मार दिया
  • पुलिस: घटना के दौरान तुम कहां थी, क्या देखा?
  • विजेता: मुझे नहीं मालूम कब विशाल ने चाकू मारा, हां पूर्व में विवाद हुआ था उस दिन नहीं
  • पुलिस: तुम कहां थे, विशाल ने क्यों मारा पप्पू को
  • साहिल: बाहर गाली-गलौज हो रही थी, इसकी वीडियो भी बनाई है
  • पुलिस: हत्या करने के बाद चाकू कहां छिपाया?
  • विशाल: मुझे याद नहीं है चाकू कहां गया, मैं बहुत नशे में था।
  • पुलिस: हत्या की वजह तो तुम हो, तुम्हारे विवाद की वजह से हत्या हुई है?
  • विजेता: मेरा कोई कसूर नहीं है, मैं घर के अंदर थी, बाहर गाली-गलौज हो रही थी, कब मारा उसने मुझे नहीं पता।
  • पुलिस: पप्पू यहां पर क्यों आता था?
  • विजेता: वह पति बबलू का अच्छा दोस्त था और उनसे ही मिलने आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed