फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused released from jail beats Nagar Panchayat President's husband

Prayagraj News: जेल से छूटे आरोपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को पीटा

Sun, 17 Dec 2023 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 17 Dec 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused released from jail beats Nagar Panchayat President's husband
शीशगढ़। जेल से छूटे एक आरोपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को रास्ते में घेरकर पीट दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सोशल नेटवर्किग साइट इंस्टाग्राम पर अलग-अलग समुदाय के दो किशोरों द्वारा एक-दूसरे के धर्म पर अपमानजनक टिप्पणी से 18 अगस्त की रात कस्बे में बखेड़ा खड़ा हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले थाना घेरा, फिर प्रतिक्रिया करने वाले किशोर पर कार्रवाई की मांग को लेकर उसके घर पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन


मोहल्ला बिलासपुर अड्डा निवासी निजामी भी दंगा भड़काने की साजिश के आरोप में जेल गया था। बीते दिनों ही वह जेल से छूटा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जाहिद हुसैन उर्फ हाजी गुड्डू ने बताया कि 13 दिसंबर को वह बाइक से बिलासपुर बस अड्डे पर गए थे। रास्ते में आरोपी ने बाइक रोक ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज करते हुए झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवाने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। मारपीट होते देख जब लोग जुटने लगे तो आरोपी भाग गया। उन्होंने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed