{"_id":"617aacf2cf4dc361d542efef","slug":"accused-of-kidnapping-and-killing-old-woman-arrested-in-encounter-shot-in-leg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : वृद्धा की अगवा कर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : वृद्धा की अगवा कर हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Thu, 28 Oct 2021 07:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 28 Oct 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
कर्नलगंज में दो महीने पहले वृद्धा की अगवा कर हत्या के मामले में वांछित अपराधी रवि जायसवाल उर्फ रिंकू कचौड़ी मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। अफसरों का दावा है कि घेराबंदी कर रोके जाने पर उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कटरा में दो महीने पहले बुजुर्ग विद्यावती देवी की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने सोरांव ले जाकर हत्या करने के बाद शव खंडहरनुमा मकान में ही दफना दिया था। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं जबकि रिंकू फरार चल रहा था। उसके आने की सूचना पर बृहस्पतिवार भोर में पुलिस व एसओजी टीम ने बड़ा बघाड़ा में घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से आ रहे युवक को रुकने का इशारा किया गया। जिस पर उसने गाड़ी से उतरकर भागने की कोशिश की और फायरिंग भी शुरू कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos
इलाज के लिए एसआरएन भेजा गया
पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी और वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके से पिस्टल-कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रिंकू कचौड़ी निवासी कटरा बताया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुल 19 केस, 17 कर्नलगंज में
मुठभेड़ में गिरफ्तार रिंकू लंबे अरसे से आपराधिक वारदातें करता आ रहा है। उस पर जिले में कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से 17 तो केवल कर्नलगंज के हैं। हत्या के अलावा उसके ऊपर बमबाजी-फायरिंग समेत अन्य आरोपों में भी केस दर्ज हैं। पहले भी उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।