फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accused Musharraf shot once in each leg; arrested and sent to the hospital.

Prayagraj : आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में लगी एक-एक गोली, गिरफ्तार कर भेजवाया गया अस्पताल

Mon, 22 Jun 2026 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2026 04:26 PM IST
सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने लगा। रोकने पर पुलिस के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
Accused Musharraf shot once in each leg; arrested and sent to the hospital.
पुरामुफ्ती में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने लगा। रोकने पर पुलिस के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर घाट से टिकरी जाने वाले मार्ग पर रविवार देर रात वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान भट्ठे के आगे स्थित तिराहे के पास से पैदल गुजर रहा आरोपी पुलिस टीम को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को घेर लिया और जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैरों में एक-एक गोली लगी। वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तत्काल एसआरएन अस्पताल भिजवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 0.315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिले सिद्धार्थ नाथ सिंह

रविवार को विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देख आरोपी भागने लगा, पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग पर आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में एक-एक गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। - मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी, नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed