फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accountant who embezzled Rs 65 lakh in private firm arrested, caught by police from Delhi

प्रयागराज : निजी फर्म में 65 लाख का गबन करने वाला एकाउंटेंट गिरफ्तार, पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा

Thu, 16 Nov 2023 04:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 04:19 PM IST
सार

जीरो रोड के रहने वाले बद्रीश शुक्ला की रिस्पांस कार्गो मूवर्स के नाम से फर्म है। फर्म रेलवे से आने वाले सामानों को ट्रांसपोर्ट करती है। 2014 में मधुबनी बिहार के रहने वाले मुरारी कुमार झा ने फर्म में बतौर एकाउंटेंट ज्वाइन किया।

विज्ञापन
Accountant who embezzled Rs 65 lakh in private firm arrested, caught by police from Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के जीरो रोड स्थित ट्रांसपोर्ट का काम करने वाली फर्म के एकाउंटेंट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नौ नवंबर को उसे नई दिल्ली से पकड़ा गया। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाकर उसे जेल भेज दिया गया। आरोप है कि एकाउंटेंट ने अपने फर्म में 65 लाख का घोटाला किया था।

विज्ञापन


जीरो रोड के रहने वाले बद्रीश शुक्ला की रिस्पांस कार्गो मूवर्स के नाम से फर्म है। फर्म रेलवे से आने वाले सामानों को ट्रांसपोर्ट करती है। 2014 में मधुबनी बिहार के रहने वाले मुरारी कुमार झा ने फर्म में बतौर एकाउंटेंट ज्वाइन किया। कुछ समय बाद ही उसने फर्म का फर्जी लेटर पैड, रसीद, मुहर और फर्जी दस्तखत से कस्टमर का पैसा फर्म के खाते में ट्रांसफर न कर अपने खाते में ट्रांसफर करने लगा। धीरे धीरे उसने करीब 65 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन


कुछ समय समय पहले ऑडिट के समय गबन का पता चला। मुरारी से पूछताछ की गई तो उसने मान लिया कि घोटाला किया और पैसे वापस करने का वादा किया। लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। सितंबर 2023 में बद्रीश ने मुरारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। बहादुरगंज चौकी इंचार्ज आकाश सचान और उनकी टीम ने नौ नवंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर से मुरारी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रांजिट रिमांड पर उसे यहां लाया गया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed