फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident: Uncontrollable truck tramples tractor driver, dies

हादसा : बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को रौंदा, मौत

Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Accident: Uncontrollable truck tramples tractor driver, dies
बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर चालक को रौंदा, मौत
विज्ञापन

सरायइनायत में हबूसा मोड़ के पास हादसा
हनुमानगंज। सरायइनायत में बेकाबू ट्रक ने जल निगम का ट्रैक्टर चलाने वाले तारा पटेल(48) को रौंद दिया। गंभीर रूप से जख्मी हाल में उसे एसआरएन ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक रमईपुर का रहने वाला था। वह जल निगम में ट्रैक्टर चलाता था। मंगलवार रात 10 बजे के करीब वह पैदल ही घर लौट रहा था। हबूसा मोड़ के पास प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद शव मर्चरी भेजवा दिया गया। मृतक के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से परिवार में कोहराम रहा।
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आए युवक की मौत
हनुमानगंज। स्थानीय बाजार में मंगलवार शाम अनियंत्रित ट्रक ने युवक को रौंद दिया। 30 वर्षीय युवक बाजार के आसपास ही घूमता रहता था। स्थानीय लोगों की मानें तो उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। मंगलवार शाम वह हाईवे पर ही घूम रहा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे रौंद दिया। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव मर्चरी भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारा पटेल (48) रमईपुर सरायइनायत
ट्रैक्टर जलनिगम में 10.15 हबूसा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर एसआरएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed