{"_id":"5f85d7738ebc3e9be04eaf79","slug":"accident-in-prayagraj-uncontrollable-car-fell-into-canal-in-prayagraj-five-killed-returning-from-bhandara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident In Prayagraj : प्रयागराज में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पांच की मौत, भंडारे से लौट रहे थे प्रतापगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident In Prayagraj : प्रयागराज में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, पांच की मौत, भंडारे से लौट रहे थे प्रतापगढ़
Wed, 14 Oct 2020 11:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 AM IST
सार
मृतक
वाहन चालक प्रमोद पुत्र मुन्ना पटेल 35 बुआपुर मानधाता
केवला देेवी पत्नी शिवशंकर 50 मक्खनपुर प्रतापगढ़
सोनी पटेल पुत्री श्यामू पटेल 17 बुआपर प्रतापगढ़
शांति देवी पत्नी सीताराम सरायमानधाता प्रतापगढ़
महिला 60 वर्ष सरायमारनधाता, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहरिया थाना क्षेत्र के करनाईपुर गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित कार नहर में जा गिरी। इससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में चार महिलाएं हैं। सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं जो भंडारे में शामिल होकर लौट रहे थे। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर राहत कार्य में जुटी थी।
प्रतापगढ़ में बुआपुर मानधाता का रहने वाले संजय पटेल का ससुराल बहरिया के भवानापुर गांव में है। सोमवार को उसके ससुराल से निशान गया था जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवारीजनों के साथ आया था। भंडारे में शामिल होने के बाद मंगलवार रात आठ बजे के करीब वह परिजनों संग जाइलोकार में सवार होकर घर लौटने लगा। कार में कुल नौ लोग सवार थे। करनाईपुर पुलिया के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। चीखपुकार मचने पर गांव के लोग जुटे और सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
नहर में गिरे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। अन्य लोगों को अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में दो और लोगों की संासें थम गईं। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि चार घायलों को अस्पताल भेजा गया है जिनमें से गंभीर सीमा पत्नी रामकुमार 55 वर्ष रायपुर प्रतापगढ़ की हालत गंभीर बनी हुई है। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है।