फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident in Prayagraj: The driver, including the dumper, drowned in the pond, SDRF team was able to retrieve the body on the second day

प्रयागराज में हादसा : पहाड़ पर से गिरा डंपर तालाब में समाया, एसडीआरफ दूसरे दिन खोज सकी चालक की लाश

Tue, 15 Feb 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Feb 2022 09:03 PM IST
सार

सोमवार को एक डंपर चालक गहरे तालाब के पास काम कर रहा था कि अनियंत्रित होकर डंपर सहित गहरे तालाब में चला गया। काफी प्रयास किया गया लेकिन सोमवार को चालक की लाश नहीं निकाली जा सकी थी।

विज्ञापन
Accident in Prayagraj: The driver, including the dumper, drowned in the pond, SDRF team was able to retrieve the body on the second day
Prayagraj News : डंपर समेत तालाब में डूबे चालक का शव खोजती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सोमवार को पानी भरे गहरे तालाब में डंपर के साथ डूबे चालक की मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने लाश निकाल लिया। लाश देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। इलाकाई पुलिस ने डंपर चालक की लाश को कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। 

विज्ञापन




बता दें कि भटौती पहाड़ी पर स्थित एक दर्जन से अधिक क्रसर प्लांट संचालकों ने पहाड़ का सीना चाक कर दिया है। इस तरह से खनन किया गया है कि पहाड़ पर कई गहरे तालाब बन गए हैं। उसमें से लगातार पानी निकल रहा है।
विज्ञापन




सोमवार को एक डंपर चालक गहरे तालाब के पास काम कर रहा था कि अनियंत्रित होकर डंपर सहित गहरे तालाब में चला गया। काफी प्रयास किया गया लेकिन सोमवार को चालक की लाश नहीं निकाली जा सकी थी। मंगलवार को मेजा इंस्पेक्टर तुषारदत्त त्यागी ने एसडीआरएफ की टीम के साथ चालक की तलाश जारी रखा। दोपहर बाद चालक की लाश निकाल ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़ का रहने वाला था चालक
चालक की शिनाख्त उदय बहादुर सिंह पटेल (40) निवासी प्रतापगढ़ के रूप में की गई। मौके पर पहुंचे परिजन उदय बहादुर की लाश देख दहाड़ मारकर रोने लगे। चालक उदय बहादुर सिंह पटेल काफी दिनों से यहां पहाड़ी पर डंपर चलाता था। बताया जाता है कि सुमंत लाल तिवारी के क्रसर प्लांट पर चालक उदय बहादुर सिंह पटेल काम करता था।



गौरतलब हो कि पहाड़ पर खनन से बने गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन गड्ढों में गिरने से कई मजदूरों ने अपनी जान भी गवां बैठे हैं लेकिन क्रसर प्लांट संचालक पूरी तरह से लापरवाह बने हुए हैं। इसकी शिकायत प्रशासन से भी ग्रामीणों ने कई दफे की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ। गड्ढे और गहरे होते चले गए।

भटौती पहाड़ी का सीना चाक कर दिए हैं क्रसर प्लांट संचालक  

भटौती पहाड़ी का क्रसर प्लांट संचालक सीना चाक कर दिए हैं। खनन इस कदर किए कि मानक की धज्जियां उड़ा दिए। कई जगहों पर तो पचास फिट तक खनन किया गया है। जिससे उसमें पानी तक निकल आया है। इतनी गहरी खुदाई करने से आए दिन घटनाएं घट रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह से लापरवाह बना हुआ है।


सोमवार को अनियंत्रित होकर डंपर सहित एक चालक गहरे तालाब में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके पहले भी कई घटनाएं घट चुकी हैं। मेजा के भटौती पहाड़ी के अलावा कई स्थानों पर गैरकानूनी तरीके से खनन हो रहा है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया जा रहा है। जिससे खनन करने वाले लोग फलफूल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed