{"_id":"6a4ddfff7388e852520982bb","slug":"accident-in-kaushambi-four-people-including-a-pickup-driver-killed-after-being-run-overvehicle-while-fixing-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कौशाम्बी में बड़ा हादसा, पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला, पिकअप चालक समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कौशाम्बी में बड़ा हादसा, पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन ने कुचला, पिकअप चालक समेत चार की मौत
Wed, 08 Jul 2026 10:58 AM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:58 AM IST
सार
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क के किनारे पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
हादसे में पिकअप चालक समेत चार की मौत।
- फोटो : संवाद।
विस्तार
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में सड़क के किनारे पंक्चर बनाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे में मरणासन्न लोगों को आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित कंगन होटल के सामने पिकअप वाहन का पंचर बदलते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएससी सिराथू पहुंचाया। सीएससी सिराथू से डॉक्टरों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही चिकित्सकों ने सभी चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया। साबिर, अकबर पुत्र शरीफ) निवासी वार्ड नंबर 10, सिराथू सैनी, अनवर पुत्र मुमताज निवासी मूरतगंज और एहसान पुत्र सपातुल्लाह निवासी रसूलपुर थाना कोखराज के रूप में की गई है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जा रही है। कुचलने वाले वाहन की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन