{"_id":"491a5aa596b50e168ad5e79513b64500","slug":"accident-hindi-news-48","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात बिजली का खंभा तोड़कर दुकान में घुसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात बिजली का खंभा तोड़कर दुकान में घुसा ट्रक
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
हार्डवेयर सामान लादकर कानपुर से चला ट्रक रविवार आधी रात के बाद सुलेमसराय में बिजली के खंभे को तोड़ते हुए फोटो स्टूडियो में जा घुसा। फोटो स्टूडियो वकील राज बहादुर श्रीवास्तव का है और इसके पीछे ही उनका घर है। आवाज सुनकर पूरे परिवार की नींद उड़ गई। बाहर निकलने के लिए स्टूडियो तक पहुंचे तो देखा कि वहां ट्रक खड़ा है। बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाने के कारण उनको बाहर निकलने के लिए छत से पड़ोसियों के घर जाना पड़ा। रात में ही पुलिस को खबर दे दी गई। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर रायबरेली के पंकज को हिरासत में ले लिया। वह नशे में था। हालांकि उसका बयान था कि गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। बिजली का खंभा टूटने से सुलेमसराय के बड़े हिस्से में पूरी रात बिजली नहीं रही।
प्रीतम नगर के एसडीओ उमाकांत ने ड्राइवर के खिलाफ धूमनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। उनकी शिकायत पर एनसीआर लिखी गई है। हालांकि राज बहादुर श्रीवास्तव ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। ट्रक को सोमवार को भी नहीं हटाने दिया गया। ड्राइवर पुलिस की हिरासत में है। जानकारी मिलने के बाद कानपुर का रहने वाला ट्रक मालिक भी इलाहाबाद पहुंच गया। दोनोें पक्षों में समझौते की कोशिशें हो रही थीं। ट्रक मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ था।