फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   accident

एयरफोर्स के सामने सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Sun, 19 Apr 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Sun, 19 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
बमरौली एयरफोर्स मेन गेट के सामने रविवार दिन में साढ़े दस बजे शहर की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने थ्रेशर लेकर जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर घूमकर पास ही खड़े खंभे से जा भिड़ा। हादसे में लालबिहारा के चाचा-भतीजे रमेश (46) तथा ओमप्रकाश उर्फ टिर्रू (45) ने दम तोड़ दिया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग जख्मी भी हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने एयरफोर्स गेट के सामने चक्काजाम कर दिया। आरोप था कि हादसा हाइवे पर ब्रेकर तथा एयरफोर्स द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते हुआ। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन लोगों को शांत कराने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसा ट्रक ड्राइवर की गलती से हुआ।
विज्ञापन


ट्रैक्टर में मड़ियाडीह का इस्माइल, लालबिहारा के रमेश, ओम प्रकाश, गोपालाल, शिवलाल, श्यामलाल सवार थे। थ्रेशर को साथ लेकर सभी कहीं गेहूं कटाई को जा रहे थे। ट्रैक्टर इस्माइल चला रहा था। एयरफोर्स गेट के सामने ब्रेकर पर जैसे ही ट्रैक्टर धीमा हुआ पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ओमप्रकाश आगे की ओर जा गिरा। वह ट्रैक्टर के पहिए के सामने आ गया और कुछ दूर तक घिसटता गया। ट्रैक्टर कुछ दूर जाकर एक खंभे में भिड़ गया तो ओमप्रकाश बीच में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को निकलाने के लिए पुलिस को ट्रैक्टर का पहिया खोलना पड़ा। ओम प्रकाश का चाचा रमेश भी सिर के बल गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एसआरएन अस्पताल भेजवाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वह 12 बजे के आसपास अस्पताल में दाखिल हुआ और तीन घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया। इस्माइल, गोपापाल, शिवलाल और श्याम लाल को काल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर भाग निकला। ट्रक पर उड़ीसा का नंबर है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ट्रक मालिक धूमनगंज का ही है। पुलिस ने ट्रक को धूमनगंज थाने भेजवा दिया। इसी बीच लोग हंगामे पर उतारू हो गए तो एयरफोर्स के मेनगेट को बंद कर दिया गया। भीतर भी सैकड़ों लोग फंस गए। चक्काजाम की खबर पाकर एएसपी सचिंद्र पटेल, सीओ ट्रैफिक अलका धर्मराज कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गईं। लोगों का कहना है कि हादसे के लिए एयरफोर्स जिम्मेदार है। एयरफोर्स के अतिक्रमण के चलते सड़क संकरी हो गई है और आए दिन हादसे होते हैं। एयरफोर्स ने बाहर बागबानी के नाम पर सड़क के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा रखा है। बैरीकेडिंग के चलते भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने एयरफोर्स अफसरों से बात करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed