{"_id":"66d2be144628192d89d816ee55791085","slug":"accident-hindi-news-150","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक बने काल, महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक बने काल, महिला समेत दो लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 21 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत दो लोगों की जान चली गई। खीरी इलाके में बाइक पर पति के साथ रिश्तेदारी से घर लौट रही महिला को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। उधर, हंडिया तहसील से शनिवार शाम साइकिल पर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों से खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जान नहीं बच सकी।
कोरांव इलाके में बिसनीपुर कुकरहटा गांव निवासी छोटकऊ आदिवासी पत्नी सोनपति (35) के साथ रिश्तेदारी में गया था। वहां से शनिवार सुबह दोनों बाइक पर कोरांव स्थित घर के लिए रवाना हुए। कोरांव-कोहराड़ मार्ग से गुजरते समय खीरी इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। पति छोटकऊ दूसरी तरफ गिरा, लेकिन सोनपति ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। वहीं उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग जुटे मगर, ट्रक लेकर ड्राइवर भाग गया। हालांकि, बाद में खीरी पुलिस ने ड्राइवर को पकड़कर पति की तहरीर पर मुकदमा लिखा।
हंडिया में मिश्री गरौड़ा गांव निवासी हीरालाल बिंद (60) शनिवार को हंडिया तहसील से जमीन से जुड़े कागजात लेने गया था। वहां से शाम करीब पांच बजे घर लौटते वक्त बरौत नहर पुलिया के निकट उसे ट्रक ने चपेट में ले लिया। उसे सड़क पर तड़पता देख लोगों ने बरौत चौकी में खबर दी तो पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर हीरालाल के परिजन भी पहुंच गए।