{"_id":"42a4e4836f9ddc45ce6fd224b763bb9f","slug":"accident-hindi-news-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"होलिका दहन के दिन बेकाबू ट्रक नेे बीए के छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलिका दहन के दिन बेकाबू ट्रक नेे बीए के छात्र को कुचला
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐन होली पर नवाबगंज के हथिगहा बाजार में बृहस्पतिवार दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार बीए छात्र को कुचल दिया। आसपास के लोग पहुंचे तो खून लथपथ छात्र दम तोड़ चुका था। हादसे से बाजार में खलबली मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक ट्रक लेकर लखनऊ की ओर भाग निकला। छात्र के पास मिले मोबाइल से घरवालों को खबर मिली तो कोहराम मच गया। होली के त्यौहार की खुशियां मनाने में जुटे परिजन रोते हुए पहुंचे और शव देखकर बिलख पड़े।
सोरांव के सराय गोपाल के रहने वाले राजकुमार खेती किसानी करते हैं। उनके चार बेटियों के बीच इकलौता बेटा सुरेंद्र कुमार(20) था। वह बृहस्पतिवार को बहन के घर नवाबगंज के गौसपुर गांव गया था। दोपहर में घर लौट रहा था। हथिगहा बाजार पहुंचने पर सब्जी खरीदने लगा। सब्जी खरीदने के बाद वह बाइक इलाहाबाद-लखनऊ मार्ग पर चढ़ाने लगा। वहां पड़े सब्जी के छिलके पर पहिया चढ़ने पर बाइक फिसल गई। वह जब तक संभलता इलाहाबाद से जा रही तेज ट्रक कुचले हुए भाग निकली। लोग पहुंचे चारों तरफ मांस के लोथड़े पड़े थे। हादसे की खबर सुनकर पिता राजकुमार और बहने भी रोते हुए पहुंच गई। शव से लिपटकर उनका रोना देखकर स्थानीय लोगों की आंखों से आंसू निकल आया।
सुरेंद्र की सगाई फरवरी में सगाई हुई थी लेकिन शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। शादी के साथ घर होली के त्यौहार पर हंसी-खुशी का माहौल था। लेकिन दोपहर में पहुंचे फोन पर सुरेंद्र के मौत की खबर पहुंची तो कोहराम मच गया।