फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Accident at Sangam: Death came out by touching, the rescued people were seen trembling,

संगम पर हादसा : छूकर निकली मौत, थर-थर कांपते दिखे बचाए गए लोग, काफी देर तक निहारते रहे पानी

Mon, 05 Jun 2023 11:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:21 AM IST
सार

घंटों तलाश करने के बाद भी पांच लोगों का पता नहीं चलने के बाद वापस लौटे जल पुलिस के जवानों ने भयानक मंजर को बयां किया। एक जवान ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे। अचानक मौसम ने करवट ली और हवाएं चलना शुरू हुईं तो सीटी बजाकर सबको अलर्ट किया गया।

विज्ञापन
Accident at Sangam: Death came out by touching, the rescued people were seen trembling,
Prayagraj News : संगम में पांच लोगों के डूबने के बाद पहुंचे उनके दोस्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संगम में नौ लोगों के डूबने के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों को बहता देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो अफरातफरी मच गई। जल पुलिस के जवान जिन चार लोगाें को बचाकर ले आए, वह खौफ से थर-थर कांपते नजर आए। कुछ देर बाद हालत सामान्य हुई तो भी वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं दिखाई दिए।

विज्ञापन

घंटों तलाश करने के बाद भी पांच लोगों का पता नहीं चलने के बाद वापस लौटे जल पुलिस के जवानों ने भयानक मंजर को बयां किया। एक जवान ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग नहा रहे थे। अचानक मौसम ने करवट ली और हवाएं चलना शुरू हुईं तो सीटी बजाकर सबको अलर्ट किया गया। कहा गया कि बाहर निकल जाएं। इस दौरान परिवार के साथ आए लोग तो बाहर आ गए लेकिन समूहों में दोस्तों संग स्नान रहे युवकों ने उनकी बात नजरअंदाज कर दी।

विज्ञापन


देखते ही देखते हवाओं ने उग्र रूप धारण कर लिया और फिर जो हुआ, उसे बता पाना मुश्किल है। डीप वाटर बैरिकेडिंग उखड़ गईं और हवाएं इन्हें अपने साथ बहा ले गईं। उधर हवाओं के चलते लहरें बनीं और यह अपने साथ नौ लोगों को बहाने लगीं। इस पर उसने व उसके साथियों ने नदी में छलांग लगाकर चार लोगों को बचा लिया। लेकिन अन्य लोगों को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे के करीब संगम घाट से लौटते हुए एक अन्य जल पुलिस के जवान ने भी घटना बयां कीं। बताया कि मौत मानो छूकर निकली थी और यही वजह थी कि हादसे में बचाकर बाहर निकाले लोग घटना के बाद थर-थर कांपते दिखे। घाट पर ले जाने के बावजूद वह करीब आधे घंटे तक कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं थे। इनमें से कुछ उन छात्रों के साथी भी थे, जो डूबने से नहीं बचाए जा सके। उनसे जब डूबे साथियों के बारे में पूछा गया तो वह कुछ बोल ही नहीं पाए। बस एकटक पानी में निहारते रहे।

संगम से लेकर अरैल तक तलाश

हादसे के बाद जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें संगम से लेकर अरैल तक डूबे लोगों की तलाश में लगी रहीं। जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव ने बताया कि हादसे के कुछ देर बाद ही जाल भी डलवा दिया गया। स्टीमर से अरैल तक तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह एक बार फिर से तलाश कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed