फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Access to the examination center will be available only after search

तलाशी के बाद ही मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Sep 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Access to the examination center will be available only after search
पीसीएस प्री का रिजल्ट
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017  प्रदेश के 21 जिलों में 24 सितंबर को होने जा रही है। लगातार विवादों से घिरे उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी छवि सुधारने और परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तमाम नई व्यवस्थाओं को लागू करने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को लोक सेवा आयोग में सभी 21 जिलों के अपर जिलाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें आयोग के सचिव जगदीश ने एडीएम को नई व्यवस्थाओं से अवगत कराया और परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं निर्विवाद तरीके से संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारियों से कहा गया है कि परीक्षा केंद्रों में सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाए। किसी भी हाल में परीक्षार्थी मोबाइल फोन के साथ केंद्रों में प्रवेश न करें। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 21 जिलों में 982 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए चार लाख 65 हजार 297 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इनमें वो अभ्यर्थी भी शामिल हैं, जो सीसैट से प्रभावित हैं और उनके आवेदन करने के लिए आयोग कोे पुनर्विज्ञापन जारी करना पड़ा था।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से पीसीएस की तकरीबन सभी परीक्षाओं को लेकर कोई न कोई विवाद सामने आता रहा है। ऐसे में आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि परीक्षा को निर्विवाद तरीके से पूरा कराया जाए। इस बार प्रतियोगियों को ओएमआर की कार्बन कॉपी घर ले जाने को मिलेगी। पीसीएस की परीक्षा में पेपर आउट होने का मामला भी सामने आ चुका है, सो आयोग ने निर्णय लिया है कि पेपर की सील सीसीटीवी कैमरे या वीडियो कैमरे के सामने खोली जाएगी और परीक्षा के बाद कैमरों की निगरानी में ही पेपर रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर भी इस बार अतिरिक्त निगरानी होगी। प्रदेश की सबसे बड़ी एवं प्रतिष्ठित परीक्षा को शांतिपूर्वक आयोजित कराए जाने के लिए शुक्रवार को 21 जिलों से आयोग में आए अपर जिलाधिकारियों को नई व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया और परीक्षा प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed