{"_id":"5be0a0cebdec2232cd69b36c","slug":"abic-grounds-seeping-from-7200-candles","type":"story","status":"publish","title_hn":"7200 कैंडल से जगमगा उठा एबीआईसी ग्राउंड, छात्राओँ ने की खेल मैदान की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7200 कैंडल से जगमगा उठा एबीआईसी ग्राउंड, छात्राओँ ने की खेल मैदान की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान पर सोमवार को ग्राउंड पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें हैंड बॉल क्रिकेट फुटबॉल थ्रो बाल डोजबॉल के ग्राउंड पर 7200 मोमबत्ती और द्वीप से सजाया गया। गणेश-लक्ष्मी का पूजन कॉलेज के अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर असीम मुखर्जी, अध्यक्ष प्रोफेसर रामइंदु राय, प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, राघवेंद्र प्रसाद मिश्रा, भाजपा विस्तारक नीलेश रंजन आदि रहे। संचालन रविंद्र मिश्रा ने किया। प्रो. अर्चना चहल देवेश मिश्रा, भास्कर शुक्ला, शादाब रजा, सुनील प्रजापति, पंकज चौरसिया, अश्विनी शर्मा, रजनीश, सुशील, धर्मेंद्र रावत, अंबर जायसवाल, सुरेंद्र कुमार, अश्विन शर्मा, करम इलाही, सुशील सिंह, अनुराग शर्मा, शिव प्रताप, देवेंद्र पांडेय, कादिर भाई, बृजेश कुमार चौरसिया आदि लोग उपस्थित थे।
सैफ क्लब और रामबाबू अकादमी को मिली जीत
प्रयागराज। जितेंद्र यादव की घातक गेंदबाजी की बदौलत सैफ क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज को दो विकेट और रामबाबू पाल अकादमी ने इरफान इलेवन को सात विकेट से हराकर सुधा त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाए। अकादमी मैदान पर सोमवार को दौलत हुसैन कॉलेज को 147 रन पर समेटकर सैफ क्लब ने 148 रन बना लिया। जितेंद्र को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता आशुतोष तिवारी ने मैन आफ दि मैच दिया। रेलगांव मैदान पर इरफान इलेवन की टीम 25.2 ओवर में 73 रन सिमटी। जवाब में रामबाबू पाल अकादमी ने 74 रन बना लिए। वैभव को मैन आफ दि मैच चुना गया।
छात्राओं ने की खेल मैदान की पूजा
प्रयागराज। श्री नारायण आश्रम स्थित श्री महाप्रभु पब्लिक स्कूल में सोमवार को धनतेरस पर सांध्य बेला में ग्राउंड में दीप प्रज्ज्वलन किया गया। कसौली (हिमाचल प्रदेश) में दिनांक नौ से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाली नेशनल कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता में महाप्रभु की टीम हिस्सा लेगी। कबड्डी की छात्राओं द्वारा पूरे ग्राउंड में एक हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधानाचार्या रविंदर विरदी ने टीम का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
भानु प्रताप सिंह क्रिकेट अकादमी की तीसरी जीत
प्रयागराज। भानु प्रताप सिंह क्रिकेट अकादमी ने इफको ब्वायज को 28 रनों से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की डॉ. रवि वर्मा जूनियर डिवीज़न अंडर-19 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए। इफको फूलपुर मैदान पर रविवार को भानु प्रताप सिंह अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए। जवाब में इफको ब्वायज की टीम 152 रनों पर सिमट गई।
विप्लव स्पोर्टिंग क्लब की दूसरी जीत
प्रयागराज। विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने बीबीएस विद्या मंदिर को नौ विकेट से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मनीष देब स्कंद गुप्त जूनियर डिवीज़न अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए। परेड मैदान पर सोमवार को बीबीएस विद्या मंदिर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए विप्लव स्पोर्टिंग क्लब ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
स्टेडियम ब्वायज ए की तीसरी जीत
प्रयागराज। स्टेडियम ब्वायज ए ने नंद किशोर सिंह डिग्री कॉलेज को चार विकेट से हराकर इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की मनीष देब स्कंद गुप्त जूनियर डिवीज़न अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक अर्जित किए। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मैदान पर रविवार को नंद किशोर सिंह डिग्री कॉलेज ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते सभी विकेट खोकर 77 रन बनाए। जवाब में स्टेडियम बॉयज ए ने 81 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सब जूनियर वॉलीबाल ट्रायल्स नौ को
प्रयागराज। डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय सब जूनियर अंडर-16 बालक एवं बालिकाओं की वॉलीबाल चयन प्रतियोगिता नौ नवंबर को प्रधान डाकघर सिविल लाइंस स्थित स्व. एमपी सिंह स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित की गई है। एसोसिएशन के महासचिव आरपी शुक्ला ने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय वॉलीबाल चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिलास्तरीय चयन में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी नौ नवंबर को दोपहर 12 बजे तक डाकघर के वॉलीबाल कोर्ट पर पहुंचकर चयनकर्ता विजया सिंह से संपर्क करें।
एसएंडटी टेलीकाम बनी विजेता
प्रयागराज। स्मिथ रोड स्थित दुर्गा पूजा मैदान पर चल रहे नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) द्वारा आयोजित रेलवे अंतर विभागीय रात्रि कैनवस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच एसएंडटी टेलीकाम के नाम रहा। एसएंडटी ने फाइनल मुकाबले में आरपीएफ को पराजित किया। दूधिया रोशनी में शुरू हुए मैच में टास एसएंडटी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए। जवाब में आरपीएफ 28 रनों पर ही सिमट गई। एसएंडटी के कप्तान रजनींश कुंदेर और आरपीएफ कप्ता संजय रहे। मैन आफ द मैच का पुरस्कार एसएंडटी के राहुल को मिला और मैन आफ द टूर्नामेंट आरपीएफ के शिव कुमार रहे।
मैच के दौरान एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह, अध्यक्ष शकील हैदर, मंडल मंत्री गोविंद सिंह सहित अभियंता नीरज यादव, अभिषेक रंजन, अंबरेश कुमार, अरुण सिंह, आलोक सहगल, श्यामजी शुक्ल, बीबी सिंह, राकेश कुमार, राजीव पांडेय, एसके शर्मा, श्यामवीर, अनिल यादव, फूलचंद्र, पिंटू सिंह, दयाशंकर आदि मौजूद रहे।