{"_id":"6310e30dda65cb04c9080c98","slug":"abbas-ansari-appeals-to-the-high-court-in-the-case-of-provocative-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : भड़काऊ भाषण के मामले में अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : भड़काऊ भाषण के मामले में अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार, आरोप पत्र रद्द करने की मांग
Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:15 AM IST
सार
हाईकोर्ट ने इस मामले में अब्बास को अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पुलिस ने अब मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी व उसका पुत्र अब्बास अंसारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने एक बार फिर हाईकोर्ट से गुहार लगाई है। इस पर हाईकोर्ट के समक्ष याचिका दाखिल कर मामले में दाखिल आरोप पत्र को रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इस मामले में अब्बास को अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। पुलिस ने अब मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अब्बास अंसारी ने आरोप पत्र को रद्द कराने के लिए याचिका दाखिल की है। मामला सूचीबद्ध होकर कोर्ट में पेश होगा। अब्बास ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने भाषण में अधिकारियों से हिसाब-किताब करने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
मामले में अब्बास अंसारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए आरोप पत्र दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पुलिस ने 11 मई को आरोप पत्र दाखिल कर दिया है और वह आगे की कार्रवाई कर रही है।