फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AAP workers released posters of rape accused

आप कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म आरोपियों के जारी किए पोस्टर

Wed, 30 Sep 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Sep 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
AAP workers released posters of rape accused
हाथरस कांड को लेकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

योगी सरकार द्वारा दुष्कर्म के आरोपियों के पोस्टर लगाने के आदेश पर प्रतिक्रिया स्वरूप मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने भी कई आरोपियों के पोस्टर जारी किए। जिसमें कुछ भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सुभाष चौराहे पर जमा आप कार्यकर्ताओं ने महिला उत्पीड़न के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस से उनकी झड़प हुई। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गई। वहां 50 हजार के निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

AAP workers released posters of rape accused
prayagraj news - फोटो : prayagraj

महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव, राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिमला श्री त्रिपाठी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर जुटे। यहां कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी सरकार ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह बलात्कारियों को चिन्हित कर उनकी तस्वीर चौराहे पर लगाएगी। उनका प्रदर्शन भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP workers released posters of rape accused
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कुछ उन नेताओं के पोस्टर जारी किए, जिन पर जिन पर मुकदमे चल रहे हैं। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और आप कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद सभी को हिरासत में ले लिया। इसमें नीलम यादव, शिमला श्री, इरम रिजवी, पूनम सिंह, सानिया मिर्जा, इरम अहमर, अभिलाषा कौशल, अंजनी कुमार मिश्रा, अल्ताफ अहमद, आकाश सिंह, सद्दाम हुसैन, राम लखन चौरसिया, सर्वेश यादव आदि को पुलिस लाइन ले जाया गया। वहां से उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed