फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AAP workers performed bulldozer sacrifice in protest against the Kanpur Dehat incident

प्रयागराज : कानपुर देहात कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया बुलडोजर आहुति यज्ञ

Sun, 19 Feb 2023 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Feb 2023 09:55 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना के विरोध में पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर बुलडोजर आहुति यज्ञ कराया।

विज्ञापन
AAP workers performed bulldozer sacrifice in protest against the Kanpur Dehat incident
Prayagraj News : बुलडोजर आहूति यज्ञ करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना के विरोध में पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर बुलडोजर आहुति यज्ञ कराया। यज्ञ में प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि कानपुर देहात की घटना हिंदुस्तान की घटना है ना कि तालिबान की।

विज्ञापन




विज्ञापन

 

 

भाजपा तालिबान के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि क्या डीएम और सीएम किसी भी घर को असंवैधानिक रूप से गिरा देंगे। मुख्यमंत्री बुलडोजर कहे जाने पर गर्व करते हैं। सर्वेश ने कहा यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है और ना ही किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के रूप में हमदर्दी रखता है उन्होंने कहा कि बुलडोजर सरकार के खिलाफ पार्टी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत हम रविवार को पत्थर गिरजाघर धरना स्थल से एक कृत्रिम में बुलडोजर को जलाकर बुलडोजर आहुति यज्ञ की शुरुआत कर रही है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ अल्ताफ अहमद ने भी घटना की निंदा की और कहा कि जनता इसका जवाब सरकार को देगी। इस मौके पर नितिन सिंह पटेल, निखिल भारतीय, पल्लवी मालवीया, पूनम सिंह, संजय पांडे प्रचंड, विशाल सिंह यादव,मनीष द्विवेदी, स्वाति चौरसिया, इंद्रेश चंद्रा,अमन कुमार, रितेश सिंह, हरीश वर्मा, आरआर मिश्रा, अरुण कुशवाहा, भारत भूषण मिश्रा, दीपक गांगुली, सुरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद रिजवान, सलोनी कुमारी, रेणुका राय, मोहम्मद नसीम, धर्मेंद्र कुमार, अजमा प्रवीण, मोहम्मद अजमल, कप्तान पटेल, हरेंद्र प्रताप ठाकुर, राहुल पटेल, रविंद्र श्रीवास्तव, अर्पित साहू, चेतन गुप्ता, मोहम्मद अफजल, रवि त्यागी, उदयभान सिंह, मूलचंद भारतीय, अखिलेश त्रिपाठी आदि साथी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed