प्रयागराज : कानपुर देहात कांड के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया बुलडोजर आहुति यज्ञ
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना के विरोध में पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर बुलडोजर आहुति यज्ञ कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अहमद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की घटना के विरोध में पत्थर गिरजाघर सिविल लाइन प्रयागराज स्थित धरना स्थल पर बुलडोजर आहुति यज्ञ कराया। यज्ञ में प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि कानपुर देहात की घटना हिंदुस्तान की घटना है ना कि तालिबान की।
भाजपा तालिबान के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने कहा कि क्या डीएम और सीएम किसी भी घर को असंवैधानिक रूप से गिरा देंगे। मुख्यमंत्री बुलडोजर कहे जाने पर गर्व करते हैं। सर्वेश ने कहा यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है और ना ही किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के रूप में हमदर्दी रखता है उन्होंने कहा कि बुलडोजर सरकार के खिलाफ पार्टी संघर्ष करने के लिए तैयार हैं, जिसकी शुरुआत हम रविवार को पत्थर गिरजाघर धरना स्थल से एक कृत्रिम में बुलडोजर को जलाकर बुलडोजर आहुति यज्ञ की शुरुआत कर रही है। पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी, दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की गई।
डॉ अल्ताफ अहमद ने भी घटना की निंदा की और कहा कि जनता इसका जवाब सरकार को देगी। इस मौके पर नितिन सिंह पटेल, निखिल भारतीय, पल्लवी मालवीया, पूनम सिंह, संजय पांडे प्रचंड, विशाल सिंह यादव,मनीष द्विवेदी, स्वाति चौरसिया, इंद्रेश चंद्रा,अमन कुमार, रितेश सिंह, हरीश वर्मा, आरआर मिश्रा, अरुण कुशवाहा, भारत भूषण मिश्रा, दीपक गांगुली, सुरेंद्र कुमार यादव, मोहम्मद रिजवान, सलोनी कुमारी, रेणुका राय, मोहम्मद नसीम, धर्मेंद्र कुमार, अजमा प्रवीण, मोहम्मद अजमल, कप्तान पटेल, हरेंद्र प्रताप ठाकुर, राहुल पटेल, रविंद्र श्रीवास्तव, अर्पित साहू, चेतन गुप्ता, मोहम्मद अफजल, रवि त्यागी, उदयभान सिंह, मूलचंद भारतीय, अखिलेश त्रिपाठी आदि साथी मौजूद रहे।