फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man who came to meet his girlfriend was tied and beaten in a tree

प्रेमिका से मिलने आए युवक को पेड़ में बांधकर पीटा

Mon, 12 Oct 2020 10:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 12 Oct 2020 10:13 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to meet his girlfriend was tied and beaten in a tree
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के पिपरहटा गांव में प्रेमिका से मिलने गए आशिक के मंसूबे पर उस वक्त पानी फिर गया, जब लड़की के घरवालों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके बाद उसे घर के बाहर नीम के पेड़ में बांधकर पहले जमकर पीटा गया और फिर चोरी का आरोप लगाकर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक सोहागी, रीवां के एक युवक का पिपरहटा गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


लड़के का कहना है कि प्रेमिका के कहने पर शनिवार को वह उससे मिलने कौंधियारा गया था। रात में वह एक कमरे में बैठकर बात कर रहे थे, तभी लड़की के घरवाले जग गए। उन लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और घर के बाहर नीम के पेड़ में बांधकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोग पहुंचे तो गांव वालों ने भी उसे धुना। उसके बाद पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि थाने में लड़के के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। चोरी का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले किया गया है। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed