फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man riding a motorcycle died after being hit by a speeding car

Prayagraj Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 17 Jan 2026 09:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 17 Jan 2026 09:43 AM IST
सार

यह घटना चौफटका पुल पर तब हुई जब बलुआ घाट सब्जी मंडी निवासी अजीत सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
A young man riding a motorcycle died after being hit by a speeding car
प्रयागराज में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के चौफटका पुल पर एक बार फिर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह घटना चौफटका पुल पर तब हुई जब बलुआ घाट सब्जी मंडी निवासी अजीत सिंह अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया।
विज्ञापन


आरोपी फरार, पुलिस की तलाश जारी
हादसे को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से अपनी कार लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल अजीत सिंह को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब आरोपी कार चालक और उसकी कार की तलाश में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed