फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A young man hanged himself in Poramufti

पूरामुफ्ती में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself in Poramufti
पूरामुफ्ती में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

उजिहिनी खालसा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव में गुरुवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

उजिहिनी खालसा गांव का हनुमान प्रसाद निषाद मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि उसके 22 वर्षीय बेटे राहुल की कुछ दिनों से मानसिक हालत खराब चल रही थी। गुरुवार रात खाना खाने के बाद राहुल खपरैलनुमा कमरे में सोने चला गया। रात को कमरे में ही उसने धन्नी पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। सुबह युवक को फंदे से लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले यह नहीं बता रहे हैं कि राहुल ने मौत को गले क्यों लगाया। मामले में पूरामुफ्ती कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि घटना की सूचना देर से मिली थी। दरोगा को जांच के लिए गांव भेजा गया है। किसी ने तहरीर दी तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed