{"_id":"61026de7edbd341f7521d0f5","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-chinese-manjha","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मंझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मंझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत
Thu, 29 Jul 2021 02:29 PM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Jul 2021 02:29 PM IST
सार
प्रयागराज के कीडगंज में चाइनीज मंझे की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । हालांकि एसओ यह मानने के लिए तैयार नहीं है कि युवक की मौत मांझी की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस प्रशासन की लापरवाही ने आखिरकार जिले में एक जान ले ही ली। रोक के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मंझा की चपेट में आने से तीरथ नाथ (38) की मौत हो गई। घटना नए यमुना पुल पर हुई जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। जब तक अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो गई। मृतक राजकीय संप्रेक्षण गृह खुल्दाबाद में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात था।
वह इन दिनों घूरपुर में मकान बनवा रहा था और वहीं से लौट रहा था तभी यह वारदात हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कीडगंज पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि मौत चाइनीज मंझे की वजह से हुई।
अजीबोगरीब तर्क देते हुए कीडगंज इंस्पेक्टर सुनील बाजपेई का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि बगल से गुजर रहे एक राहगीर ने मृतक के गले में फंसे मंझे को हाथ से तोड़कर अलग किया। ऐसे में यह चाइनीज मंझा नहीं हो सकता।