फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A woman gave birth to a child in a train, female constables helped in the delivery by making a circle of a she

Prayagraj : ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, महिला सिपाहियों ने चादर का घेरा बनाकर कराया प्रसव

Mon, 09 Jun 2025 06:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 06:48 PM IST
सार

वाराणसी से अनूपपुर जंक्शन जा रही एक महिला यात्री ने सारनाथ एक्सप्रेस में एक बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई आपरेशन मेरी सहेली की टीम ने महिला सिपाहियों की मदद से चादर का घेरा बनाकर कोच में ही महिला का प्रसव कराया गया।

विज्ञापन
A woman gave birth to a child in a train, female constables helped in the delivery by making a circle of a she
ट्रेन में महिला का कराया गया प्रसव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी से अनूपपुर जंक्शन जा रही एक महिला यात्री ने सारनाथ एक्सप्रेस में एक बच्चे को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई आपरेशन मेरी सहेली की टीम ने महिला सिपाहियों की मदद से चादर का घेरा बनाकर कोच में ही महिला का प्रसव कराया गया। गाड़ी के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर महिला को उताकर जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) भेजा गया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस को सूचना मिली की गाड़ी संख्या 15159 के एस -2 में एक महिला बीमार है। जिस पर उप निरीक्षक गौरव व 7- 10 प्लेटफार्म ड्यूटी में तैनात महिला कांस्टेबल मोनिका व ऑपरेशन मेरी सहेली में तैनात महिला कांस्टेबल सपना राय ने कॉमर्शियल स्टाफ व मेडिकल स्टाफ के साथ गाड़ी संख्या 15159 के एस-2 में बर्थ नंबर 78 पर पहुंच गए। यहां पर एक गर्भवती महिला ग़ुलनाज अपने पति मोहम्मद सरफराज के साथ मिलीं।
विज्ञापन


इनको प्रसव पीड़ा हो रही थी। जिस पर स्टाफ ने चादरों से घेरा बनाकर प्रसव के लिए एक निजी जगह बनाई और महिला कांस्टेबल मोनिका व सपना द्वारा सूझबूझ से अन्य मौजूद स्टाफ के सहयोग लेकर कोच के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। जिसके कारण गर्भवती महिला यात्री एक सुरक्षित बच्चे को जन्म दे पाई। ट्रेन के प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर एंबुलेंस बुलाकर महिला को जिला महिला अस्पताल भेजा गया। महिला सिपाहियों की तत्परता की अधिकारियों ने सराहना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed